Monday, February 27, 2023

पिंडरई में फड़ापेन स्थापना समारोह एवं तीन दिवसीय गोंडी कोया पुनेम संगीतमय गोंगो कार्यक्रम

पिंडरई में फड़ापेन स्थापना समारोह एवं तीन दिवसीय गोंडी कोया पुनेम संगीतमय गोंगो कार्यक्रम 

गोंडियन समाज कि ऊत्पत्ति, गोंगो, संस्कृति से प्रवचन के माध्यम से अवगत किया जाएगा

कुरई। गोंडवाना समय।

गोंड समाज महासभा जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम ने जानकारी देते हुये बताया कि गोंड समाज महासभा ब्लॉक कमेटी कुरई के तत्वधान में छटवां वर्ष फड़ापेन स्थापना समारोह, वर्ष 2023 के अवसर पर गोंडी कोया पुनेम संगीतमय (गोंगो) का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
            


 कोया पुनेम संगीतमय (गाथा) कार्यक्रम का आयोजन फड़ापेन ठाना ग्राम पोस्ट-पिण्डरई, तहसील-कुरई, जिला-सिवनी (म.प्र.) में रखा गया है। आप समस्त कोया पुनेमी सगाजनो से निवेदन है कि अपने परिवार को गोंडियन समाज की ऊत्पत्ति, गोंगो, संस्कृति से अवगत कराने हेतु आप अपने कोया पुनेम प्रवचन सुनने सहपरिवार पधारकर कार्यक्रम का लाभ उठाए।

कार्यक्रम की रुपरेखा 

27 फरवरी 2023 को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक घट यात्रा व नार पेन, 28 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक सृष्टि, जीव, जगत, की उत्पत्ति की गाथा एवं रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक धर्म गुरू, कुपार लिंगो, कलि कंकाली दाई की गाथा, वहीं 1 मार्च 2023 को शाम 5 बजे से अतिथि आगमन व उद्बोधन। तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रतिदिन 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कोया पुनेम प्रचारक ितरूमाल दीवान शाह धुर्वे, तिरूमाल सुरेन्द्र वरकड़े एवं तिरूमाल देव सिंह मरकाम द्वारा सगाजनों को संदेश दिया जायेगा। 

मुख्य, विशिष्ट अतिथि एवं ये होंगे कार्यक्रम अध्यक्ष 

मुख्य अतिथि तिरूमाल बिसन सिंह परतेती गों.समा.महा.सभा. प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश, तिरुमाल ओमकार सिंह मरकाम पूर्व कैबिनेट मंत्री ज.जा. कार्य विभाग मध्यप्रदेश् विधायक डिंडोरी, विशिष्ट अतिथि कमल मर्सकोले पूर्व विधायक, अर्जुन सिंह काकोड़िया विधायक बरघाट, चित्तौड़ सिंह कुशराम, नरेश वरकड़े समाजसेवी, श्याम सिंह कुमरे पूर्व कलेक्टर, अशोक तेकाम जिला सहकारी बैंक सिवनी, लोचन सिंह मर्सकोले ज.पं. अध्यक्ष कुरई, कार्यक्रम अध्यक्ष किशोर वरकड़े पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पिंडरई, धनराज कवेर्ती (गॉड समा. महा सभा ब्लॉक अध्यक्ष कुरई), तिरुमाय करुणा मुरली कुमरे (ग्राम पंचायत सरपंच ग्राम पिण्डरई), तिरूमाल - सुंदरलाल उईके (ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष कुरई), कार्यक्रम आयोजक- गोंड समाज महासभा सर्किल कमेटी ग्राम पिण्डरई, निवेदक- गोंड समाज महासभा सर्किल कमेटी िपण्डरई, क्षेत्रवासी एवं समस्त ग्रामवासी, सरपंच संघ, सगा समाज। संपर्क सूत्र -7566868390, 6265890485, 7049302525, 8319809115, 9165254750 पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Translate