Type Here to Get Search Results !

आदिवासी बालिकाओं का निवाला छीनने वाले भाजपा नगरमंत्री सुनील साहू को कौन बचा रहा भाजपा अध्यक्ष, विधायक या सांसद

आदिवासी बालिकाओं का निवाला छीनने वाले भाजपा नगरमंत्री सुनील साहू को कौन बचा रहा भाजपा अध्यक्ष, विधायक या सांसद

मुख्यमंत्री की भांजियों को गुणवत्ताहीन भोजन देने वाला भाजपा का नगरमंत्री सुनील साहू पर कब होगी कार्यवाही


सिवनी। गोंडवाना समय।

आदिवासी बालिकाओं का निवाला छीनने वाले कन्या शिक्षा परिसर बोरदई के मेस ठेकेदार जय मां दुर्गे केटरिंग सर्विसेस संचालक सुनील साहू को लगता है किसी का डर नही है और भोजन अनुबंध समाप्त होने का डर भला हो भी तो कैसे हो क्योंकि जनजातिय कार्य विभाग के कुछ अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा ही लालच व घूंस के चलते मेस संचालक सुनील साहू को संरक्षण देते हुये पहले से बचाया जाते रहा है।
           वहीं अब एक और जानकारी सामने आयी है कि कन्या शिक्षा परिसर का मेस संचालक सुनील साहू सत्ताधारी दल भाजपा से भी ताल्लूक रखता है और मौजूदा दौर में भाजपा नगरमंत्री के पद पर पदस्थ है। अब ऐसी परिस्थिति में जबकि देश व मध्य प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है तो जय मां दुर्गे के संचालक सुनील साहू पर कौन कार्यवाही कर सकता है।

                सरकार और अधिकारी दोनो ही सुनील साहू की जेब में हैं ऐसा हम नहीं चौक चौराहों, गलिओं में लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधानसभा विधायक दिनेश राय मुनमुन और सिवनी सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन भाजपा के नेता है और आदिवासी बालिकाओं का निवाला छीनने वाला मेस संचालक सुनील साहू भी भाजपा नगर मंत्री है तो कार्यवाही कौन करेगा। 

भाजपा जिला अध्यक्ष, सिवनी विधायक, सांसद का करीबी बताकर अधिकारियों पर बना रहा दबाव 

प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा बीते दिनों अपने प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर बोरदई में निरीक्षण के दौरान कन्या परिसर की आदिवासी छात्राओं द्वारा गुणवत्ताहीन एवं मेनू अनुसार भोजन नहीं दिये जाने की शिकायत के बाद नवागत जिला कलेक्टर श्री क्षितिज सिंक्षल को जय मां दुर्गे के संचालक सुनील साहू का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश देने के बाद से मेस संचालक सुनील साहू भोजन अनुबंध समाप्त न हो इस हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ मिलक र ऐढ़ंी चोटी का जोर लगा रहा है।
             इसके साथ ही भाजपा नगर मंत्री होने के चलते भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा के विधायक, सांसद से अच्छे संबंध बताकर विभाग के दूसरे अधिकारियों को डरा धमका रहा है। आदिवासी बालिकाओं का निवाला छीनने वाले भाजपा नगर मंत्री का आखिर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन और सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा सच में संरक्षण देकर बचाया जा रहा है या फिर सुनील साहू द्वारा लोगों को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है यह तो भाजपा जिला अध्यक्ष, सिवनी विधायक और सांसद ही बता सकते हैं। 

क्या प्रभारी मंत्री के निर्देश का हो पायेगा पालन ?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जय मां दुर्गे केटरिंग सर्विसेस का संचालक सुनील साहू छात्राओं को गुणवत्ताहीन भोजन देने की शिकायत के बाद भी लोगों से मिलकर कन्या शिक्षा परिसर बोरदई के अपने भोजन अनुबंध को कोई अधिकारी कर्मचारी समाप्त नहीं कर सकता है और ना ही कोई अधिकारी कर्मचारी कोई कार्यवाही कर सकता है।
         ऐसी बाते बोलकर लोगों को बरगलाने का कार्य लगातार कर रहा है। अब ऐसी परिस्थिति में यह देखना होगा कि प्रभारी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा भोजन अनुबंध टर्मिनेशन के निर्देश के बाद कलेक्टर सुनील साहू का भोजन अनुबंध समाप्त करेगें या फिर सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही वह सच होगी। 

मामा मुख्यमंत्री के राज में भांजियों के साथ हो रहा अन्याय 

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान हमेशा ही खुद को प्रदेश की बेटियों का मामा बताते है साथ ही समय समय पर अपने भांजे भांजियों के साथ कोई अन्याय न हो इस हेतु उनकी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे भविष्य से संबंधित निर्णय करते आये हैं लेकिन सिवनी के कन्या शिक्षा परिसर बोरदई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भांजी आदिवासी बालिकाओं का निवाला मेस संचालक सुनील साहू द्वारा किया जा रहा है।
        अपनी मनमर्जी चलाकर गुणवत्ताहीन भोजन खिलाकर कन्या शिक्षा परिसर की आदिवासी बालिकाओं के स्वास्थ्य के साथ खेला जा रहा है। आदिवासी बालिकाओें के स्वास्थ्य व भविष्य के साथ खेलने वाले व उनका निवाला छीनने वाले जय मां दुर्गे संचालक भाजपा नगर मंत्री सुनील साहू पर आखिर कब कार्यवाही होगी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.