Type Here to Get Search Results !

128 विधानसभा सीटों में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी गोंगपा, जनअधिकार यात्रा निकालकर जनता की बनेगी आवाज

128 विधानसभा सीटों में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी गोंगपा, जनअधिकार यात्रा निकालकर जनता की बनेगी आवाज

विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में प्रत्याशी उतारेगी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

जबलपुर में आयोजित मीटिंग में 2023 चुनाव के लिये प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने बनाई रणनीति 


जबलपुर। गोंडवाना समय। 

आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जवाबदारी सौंप रही है।
                


विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते की अध्यक्षता में जबलपुर मुख्यालय के अंबेडकर भवन में किया गया।
                

उक्त जानकारी देते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने बताया कि गोंगपा की उक्त बैठक में अनिल सिंह गोंड राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, हरेंद्र सिंह मार्को प्रदेश संगठन महामंत्री, शोभा राम भलावी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, समस्त प्रदेश प्रदेश पदाधिकारी, जबलपुर संभाग, सागर संभाग, शहडोल संभाग एवं मंडला, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरोली, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निमाड़ी के जिला अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चा के प्रदेश, संभाग, जिला अध्यक्ष शामिल हुये। 

भाजपा कांग्रेस के षडयंत्र पर नजर रखने गोंगपा बनायेगी 5 समितियां 


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आयोजित बैठक में 2023 के विधानसभाओं की तैयारियों के संबंध में अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें कुछ गोपनीय निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने बूथ, सेक्टर, जोनल कमेटी पर मतदान केंद्रों में किस तरह से कार्यकर्ताओ को दादा हीरा सिंह मरकाम जी के सिद्धांतों व उद्देश्यों पर कार्य करना है इस संबंध में मतदान केंद्र स्तर के जिम्मेदार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही 5 समितियों का भी गठन किया जाएगा जो भाजपा और कांग्रेस की हर एक गतिविधियों पर नजर रखेंगी। जिसमें इन राजनैतिक दलों के षडयंत्रों से सभी कार्यकतार्ओं को बचाया जा सके। 

सत्ता शासन की नाकामी, कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, विस्थापन, पलायन आदि के खिलाफ मोर्चा खोलेगी गोंगपा 


जबलपुर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक के संबंध में जानकारी देते हुये आगे प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने बताया कि गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने तय किया है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी समय में मध्यप्रदेश में जन-अधिकार यात्रा निकालने की तैयारियों में लगी हुई है।
                

जिसमें शहरी व ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्गों के शोषित, पीड़ित, गरीब परिवारों की आवाज बनकर उनके हक अधिकारों को दिलाने के लिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार को घेरने का कार्य करेगी।
                मध्यप्रदेश में संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों से चुनकर गये विधायको, सांसदो से जनता को न्याय की उम्मीद समाप्त हो चुकी है क्योंकि सांसद व विधायक सदन में जनता की आवाज नहीं उठा पा रहे है। ऐसी स्थिति को देखते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदन पर न सही सड़को पर उतरकर सत्ता शासन की नाकामी, कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, विस्थापन, पलायन आदि के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 

128 सीटो में गोंगपा पूरी तैयारी से चुनाव लड़कर जीतकर आयेगी


आगे जानकारी देते हुये प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने बताया कि गोंगपा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते द्वारा प्रदेश, जिला, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को संदेश दिया गया है कि जन अधिकार यात्रा के माध्यम से मध्यप्रदेश के मतदाताओं के आखों से सत्ता सरकार की झूठ की पट्टी उतारेगी। 
                एसटी, एससी, ओबीसी के विकास मद का पैसा जो सत्ता में बैठे लोग धर्म के नाम से, पर्यटन के नाम से, यात्राओं में हजारों करोड़ रुपए इन 75 वर्षो में जो खर्च कर चुकी है, उन पैसे को जनता तक पहुंचने का काम गोंगपा करेगी। गोंडवाना के कार्यकतार्ओं ने 2023 के विधान सभा चुनाव में 230 सीटो में चुनाव लड़वाने की तैयारी में है लेकिन 128 सीटो में गोंगपा पूरी तैयारी से चुनाव लड़कर जीतकर आयेगी। जिसके लिए जबलपुर में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय सभी के समक्ष में लिए गए है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.