Type Here to Get Search Results !

गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते का किया जा रहा भ्रामक प्रचार

गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते का किया जा रहा भ्रामक प्रचार

विरोधी राजनैतिक दलों की चाल से गोंगपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे सावधान 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का  किया जा रहा दुष्प्रचार 


मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरू अमान सिंह पोर्ते के साथ मंडला सांसद केंद्रीय मंत्री श्री फग्ग्न सिंह कुलस्ते की के साथ फोटोयुक्त फर्जी समाचार की ऐडिटिंग कर भ्रामक प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते भाजपा में शामिल हो गये और गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया भाजपा की सदस्यता, यह पूर्णत: निराधार एवं दुष्प्रचार है। इस तरह का भ्रामक प्रचार प्रसार विरोधी दलों के द्वारा कराया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुये गोंगपा के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने कहा कि इस तरह का समाचार पूरी तरह से गलत व अफवाह हैं, 

दो से ढाई वर्ष पुरानी फोटो को ऐडिटिंग कर किया गया दुष्प्रचार 

गोंगपा के सभी समर्थकों को जानकारी साझा करते हुए प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने कहा कि फर्जी ऐडिटिंग करके समाचार पत्र के नाम से फर्जी समाचार बनाकर किसी ने दुष्प्रचार करने के उद्देश्य से यह अफवाहयुक्त समाचार को वायरल किया है। जबकि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ जो फोटो है वह लगभग दो से ढाई वर्ष पुरानी हैं, जब तिरू अमान सिंह पोर्ते को गोंगपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष तिरू अमान सिंह पोर्ते भोपाल के दौरे पर थे उनके साथ धर्म सिंह मसराम, लाल बहादुर सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर भी साथ थे। लाल घाटी भोपाल के रेस्ट हाउस की हैं, जब कोरोना काल चल रहा था और मास्क का जमाना था। 

विरोधी राजनैतिक दलों की चाल से जागरूक और सजग होने की आवश्यकता है 

गोंगपा के सभी कायकर्ताओ से आग्रह किया गया है कि विरोधी राजनैतिक दलों की चाल से जागरूक और सजग होने की आवश्यकता है क्योंकि विरोधी राजनैतिक पार्टियों ने षडयंत्र रचना प्रांरभ कर दिया हैं। आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव मैदान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही गोंगपा को जनता का सपोर्ट मिल रहा हैं। वर्तमान व पूर्व सरकारों से गोंगपा ने गरीब, िपछड़ी हुई जनता के हक अधिकार के प्रति सवाल पूछना चालू कर दिया है जिसका जवाब विरोधी राजनैतिक दलों के नेता नहीं दे पा रहे है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.