Type Here to Get Search Results !

सुनील राय बीआरसी उच्चाधिकारियों व सूचना के अधिकार को दिखा रहे ठेंगा

सुनील राय बीआरसी उच्चाधिकारियों व सूचना के अधिकार को दिखा रहे ठेंगा 

जनपद शिक्षा केंद्र के लिपिक गोपाल गहलोद भी है शामिल 

सरकार की पारदर्शिता और सुशासन की नीति को मटियामेट करने पर तुले सिवनी बीआरसी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सरकार के द्वारा पारदर्शिता बनाये रखने के लिये एवं आम जनता तक विभागीय योजनाओं के संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिये सूचना के अधिकार का कानून बनाया गया है। सूचना के अधिकार के कानून के तहत आम नागरिक विभागीय योजनाओं व अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार के तहत विधिवत आवेदन लगाकर प्राप्त कर सकता है।
                


वहीं सिवनी जिले में जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी सुनील राय व लिपिक गोपाल गहलोद दोनो मिलकर सूचना के अधिकार के कानून की धज्जियां उड़ाते हुये ठेंगा दिखाने का काम कर रहे है साथ में सरकार की पारदर्शिता व सुशासन की मंशा पर पानी फेरते हुये मटियामेट करने का कार्य भी बेखौफ होकर कर रहे है। जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी सुनील राय की मनमानी चरम पर है इसके कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भी आम नागरिक सवाल खड़े रहे है। 

सुनील राय बीआरसी जानकारी देने में क्यों कर रहे है आनाकानी 


जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी के बीआरसी उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देकर बीआरसी सुनील राय जनपद शिक्षा केंद्र में भ्रष्टाचार चल रहा है इसका प्रमाण स्वयं दे रहे है।
                    यदि जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी के लिये आवेदन लगाया गया है तो उसकी जानकारी देने में जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी व लिपिक गोपाल गहलोद को क्या परेशानी हो रही है आखिर वे सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी क्यों नहीं देना चाहते है, कहीं उक्त संबंध में जनपद शिक्षा केंद्र में सुनील राय बीआरसी द्वारा भ्रष्टाचार तो नहीं किया गया है यह सवाल खड़े हो रहे है। 

6 माह बाद भी बीआरसी सुनील राय नहीं दे पाये जानकारी 

हम आपको बता दे कि जनपद शिक्षा केंद्र में आवेदक के द्वारा नवंबर-दिसंबर 2022 में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने हेतु आवेदन लगाया गया था। जिस पर आज दिनांक तक जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी के बीआरसी सुनील राय व लिपिक गोपाल गहलोद के द्वारा आवेदक को जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
                इस संबंध में आवेदक के द्वारा प्रथम अपील जिला पंचायत सिवनी में 14 दिसंबर 2022 को प्रथम अपील प्रस्तुत की गई थी जिस पर जिला पंचायत कार्यालय सिवनी द्वारा सुनवाई के पश्चात जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी के द्वारा आवेदक को 23 फरवरी 2023 को 7 दिवस के अंदर जानकारी प्रदान करने के निर्देश जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी बीआरसी सुनील राय को दिये गये थे। 

उच्चाधिकारियों के निर्देशों की बीआरसी सुनील राय कर रहे अवहेलना 

जिला पंचायत सिवनी के द्वारा दिये गये निर्देश के पश्चात भी बीआरसी सुनील राय के द्वारा लगभग 2 माह बीत जाने के बाद भी आवेदक को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। आखिर बीआरसी सुनील राय आवेदक को सूचना के अधिकार के तहत जानकारी उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी क्यों नहीं दे रहे है।
                कहीं बीआरसी सुनील राय द्वारा मांगी गई जानकारी के देने से भ्रष्टाचार की कलई न खुल जाये इससे डर के कारण जानकारी देने से बच रहे है। वहीं सरकार की पारदर्शिता व सुशासन को धज्जियां भी खुलेआम बीआरसी सुनील राय के द्वारा उड़ाई जा रही है। इसके साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भी कटघरे में खड़े कर रहे है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.