Monday, April 10, 2023

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गंूज संस्था द्वारा महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गंूज संस्था द्वारा महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी 

स्वास्थ्य व माहवारी स्वच्छता पर कार्यक्रम का आयोजन गूंज संस्था द्वारा किया गया


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 7 अप्रैल 2023 को जिला सिवनी के ग्राम राघादेही में स्वास्थ्य व माहवारी स्वच्छता पर कार्यक्रम का आयोजन गूंज संस्था द्वारा किया गया।


जिसमें गूंज संस्था की अध्यक्ष मनीषा चौहान सहित सदस्यण व अन्य पदाधिकारी मौजूद रही। जिनमें तृप्ति सिंग, अन्नपूर्णा मालवीय, सपना गोस्वामी, गीता शर्मा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की विशेषता की जानकारी देते हुये माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, पोषण पर चर्चा तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

इकोफ्रेंडली शक्ति सैनिटरी नैपकिन का वितरण गंूज संस्था के द्वारा किया गया 


इसके साथ ही किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। ग्रामीण महिलाओं व किशोरियो के मासिक धर्म को लेकर समस्या का समाधान व सैनेट्री नैपकिन के उपयोग व निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया।

वहीं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं व किशोरियो को इकोफ्रेंडली शक्ति सैनिटरी नैपकिन का वितरण गंूज संस्था के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Translate