Thursday, April 13, 2023

पीड़ित किसानों को स्वेच्छानुदान निधि से दो हजार प्रति एकड़ देंगे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन

पीड़ित किसानों को स्वेच्छानुदान निधि से दो हजार प्रति एकड़ देंगे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन 

विधायक दिनेश राय मुनमुन खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचे

सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन 13 अप्रैल 2023 दिन गुरूवार को क्षेत्रांतर्गत खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचे। त्वरित आगजनी की घटना को लेकर उन्होंने राजस्व अमले से बात किया।
                


सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोहका (पीपरडाही) के किसानों के खेतों में आग लगने की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यालय में मंत्री श्री गोपाल भार्गव के प्रवास कार्यक्रम से विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन तत्काल ग्राम कोहका (पीपरडाही) पहुंच कर किसानों के जले हुए खेतों का मुआयना किया। 

 राजस्व अमले से चर्चा कर तत्काल सर्वे करने की बात कही


इस संबंध में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने राजस्व अमले से चर्चा कर तत्काल सर्वे करने की बात कही। जिससे पीड़ित किसानों को शासन की ओर से निर्धारित क्षति राशि मिल सके।
            इसके अलावा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा पीड़ित किसानों श्री कुशीराम की 10  एकड़, संजू 04 एवं दुर्गेश 03 एकड़ में लगी फसल की नुकसानी पर अपनी स्वेच्छानुदान निधि से दो हजार प्रति एकड़ राशि देने की बात कही गई। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन क्षेत्रांतर्गत अन्य स्थानों पर भी घटित हुई घटना की प्राप्त सूचना पर आगे गंतव्य की ओर रवाना हुए।

No comments:

Post a Comment

Translate