Type Here to Get Search Results !

भारत का पहला संपादकों का संगठन, आॅल इंडिया संपादक संघ का 10 राज्यों में हुआ गठन

भारत का पहला संपादकों का संगठन, आॅल इंडिया संपादक संघ का 10 राज्यों में हुआ गठन 

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार

मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

आॅल इण्डिया संपादक संघ भारत का पहला संपादकों का संगठन है। इस संगठन में प्रारंभ में भारत देश के विशेष रूप से प्राथमिकता के तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों को जोड़ा गया है।


इसके मुख्य उद्देश्य यह है कि वंचित, शोषित, पीड़ित तबके की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता के साथ उठाना है। 

महापुरूषों के विचारों पर आॅल इण्डिया संपादक संघ का कार्यक्षेत्र निर्धारित किया गया है 

आॅल इण्डिया संपादक संघ जो कि लखनऊ उत्तरप्रदेश से रजिस्टर्ड संस्था है। साहित्य के माध्यम से जैसा कि इतिहासकारों या कलमकारों ने देश को आजाद कराने में एवं देश की आन-बान-शान के लिये त्याग-बलिदान व महान कार्य करने वाले महापुरूषों के इतिहास लेखन में भेदभाव किया है उन सभी महापुरूषों के विचारों पर आॅल इण्डिया संपादक संघ का कार्यक्षेत्र निर्धारित किया गया है। आॅल इण्डिया संपादक संघ के कोर कमेटी सदस्य करन बौद्ध जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वहीं जितेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष है। इसी तरह सतीश आर्य राष्ट्रीय सचिव और आशीष कुमार गौतम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। 

प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जा रहा है 

आॅल इण्डिया संपादक संघ भारत देश के अब तक 10 राज्यों में गठित हो चुका है। जिसमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार शामिल है। आॅल इण्डिया संपादक संघ का गठन भारत देश के प्रत्येक राज्यों में शीघ्र ही करने का कार्य जारी है।
             भारत देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को सर्वप्रथम एक साथ एक मंच में लाने का प्रयास किया जा रहा है। आॅल इण्डिया संपादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जा रहा है। 

10 राज्यों में आॅल इण्डिया संपादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हुये नियुक्त 

भारत देश के 10 राज्यों में आॅल इण्डिया संपादक संघ का गठन किया गया है जहां पर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है जिसमें आॅल इंडिया संपादक संघ के द्वारा 10 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों में 1-महाराष्ट्र-अंकुश वाकड़े, 2-मध्य प्रदेश-विवेक डेहरिया, 3- छत्तीसगढ़-श्रीकृष्ण चिंचखेडेÞ, 4-राजस्थान-एडवोकेट हरेश पंवार, 5-दिल्ली-एडवोकेट अनिल चौधरी, 6-उत्तराखंड-गोपाल सिंह गौतम, 7-बिहार-ब्रह्मदेव कुशवाहा, 8-बेस्ट बंगाल-जीतेन्द्र जीतशु, 9- उत्तर प्रदेश-सतीश कुमार/निरंजन कुमार पाल, 10-गुजरात-रामजीभाई चावड़ा को नियुक्त किया गया है। 

मध्यप्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला स्तर पर शीघ्र गठन होगा प्रारंभ 

आॅल इण्डिया संपादक संघ का गठन मध्यप्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी व जिला स्तर पर भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा। आॅल इण्डिया संपादक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विवेक डेहरिया ने बताया कि आॅल इण्डिया संपादक संघ में सिर्फ संपादक को जोड़ा जायेगा। प्रारंभ में प्राथमिकता के तौर पर मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के संपादकों को जोड़ा जायेगा। मध्यप्रदेश में इसके लिये राज्य स्तर पर संपर्क किया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.