Type Here to Get Search Results !

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा की आकृति पर आदिवासी समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मिति से सहमति जताई

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा की आकृति पर आदिवासी समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मिति से सहमति जताई  

आदिवासी समाज के बुजुर्गों व पदाधिकारियों ने सिवनी विधायक को प्रतिमा की फोटो प्रस्ताव पारित कर प्रदान किया 

आदिवासी समाज की सहमति से राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण पर लगी मुहर 

राजा दलपत शाह जी के नाम पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की राशि सिवनी विधायक ने स्वीकृत किया


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण व दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण के लिये भूमिपूजन का कार्य 19 जुलाई को किये जाने के पश्चात राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण का कार्य भी सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन तेज गति से प्रारंभ कर दिया है।
          


 राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण के संबंध में और सिवनी शहर की प्रसिद्ध दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापना व प्रतिमा निर्माण को लेकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति में आदिवासी समाज के समस्त सामाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों, आदिवासी समाज के बुजुर्गों की उपस्थिति में सिवनी शहर मुख्यालय में 24 जुलाई 2023 को महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।
             

जिसमें सर्वसम्मिति से आदिवासी समाज के सगाजनों ने प्रस्ताव पारित कर प्रतिमा की आकृति को अंतिम रूप दिया। इसके साथ ही गोंडवाना साम्राज्य के राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण स्थल पर गांव-गांव से देव ठाना की मिट्टी एकत्र करने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन कहा कि आदिवासी सगा समाज जैसा चाहेगी वैसी ही राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापित होगी।
             

राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण के लिये राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा की आकृति के लिये अंतिम मोहर सिवनी जिले के आदिवासी समाज के बुजुर्गों व सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने अपना निर्णय दे दिया है। सिवनी विधायक दिनेश राय के द्वारा गोंड समाज महासभा की मांग पर राजा दलपत शाह जी के नाम पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की राशि स्वीकृत किया है। 

इस दौरान प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद 


इस दौरान तिरू बी एल बट्टी वरिष्ठ समाजसेवी, तिरू बी.एस. परतेती प्रदेश अध्यक्ष गोंड समाज महासभा,  तिरू पी एल बरकड़े दादा वरिष्ठ समाजेसवी, तिरू महादेव तेकाम वरिष्ठ समाज सेवी, तिरू चंदनलाल मर्सकोले प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश अखिल गोंडवाना गोंड महासभा, तिरू केवल सिंह परते वरिष्ठ समाज सेवी, तिरू चित्तौड़ सिंह कुशराम जिलाध्यक्ष गोंड समाज महासभा, तिरू संत कुमार मर्सकोले अजाक्स, तिरू लक्ष्मण मर्सकोले, महेन्द्र कांटेबार आकाश अध्यक्ष, सुखदेव पन्द्रे,  ठा. वीरेन्द्र राज सिंह, विपतलाल उईके, ओमकार सिंह, चंदनशाह उईके, अंशुल शाह मरकाम, संतोष धुर्वे, श्याम सिंह इनवाती, ब्रज सिंह उइके, किशोर इनवाती, बेनीराम इनवाती, उमाशंकर बट्टी, गहन सिंह भलावी, सोमलाल उईके, हरीशचंद मर्सकोले, अनिल उईके, कैलाश राम उईके, नेम सिंह पुनाह, सतेन्द्र मर्सकोले, महेन्द्र परते,  शेर सिंह परते, राजेन्द्र उईके,  जीता मर्सकोले, कमलेश ठाकुर, अर्जुन सिंह उइके, जगदीश परते, सहत लाल सरुते, राधा कुमरे, रुपाली उइके, रबीना मसराम, रामेश्वर धुर्वे, पीएस मरकाम, रोशन, एन एल कुवेर्ती, सहित आदिवासी समाज के समाजिक पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। 

जैसा आदिवासी सगा समाज चाहेगा वैसी राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा का निर्माण कराया जायेगा-दिनेश राय मुनमुन 


हम आपको बता दे कि सिवनी शहर के दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापना की मांग वर्षों से आदिवासी समाज के द्वारा की जा रही थी। गोंडवाना साम्राज्य के राजा दलपत शाह जी के नाम पर सिवनी शहर के दलसागर तालाब का सौंदर्यीकरण और टापू पर राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है, यह पूरे देश के ऐतिहासिक भी होगा क्योंकि दलसागर तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य जिस तरह से किया जा रहा है वह बड़े शहरों में भी मौजूद नहीं है।
            वहीं सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि गोंडवाना साम्राज्य के वीर प्रतापी राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा सबसे ऊंची सिवनी जिला मुख्यालय में स्थापित होने जा रही है यह देश में अपना ऐतिहासिक इतिहास कायम रखेगी। राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थापना के लिये सिवनी विधायक ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दिन 19 जुलाई को ही कह दिया था कि जैसा आदिवासी सगा समाज चाहेगा वैसी राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा का निर्माण कराया जायेगा। 

आदिवासी सगा समाज ने राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण का निर्णय प्रस्ताव पारित कर विधायक को सौंपा 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण का संपूर्ण व्यय स्वयं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वारा ही उठाया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण को लेकर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने बीते दिनों अपील किया था कि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा की फोटो उपलब्ध करवाये, इस संबंध में सिवनी जिले के आदिवासी समाज के समाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों व आदिवासी समाज के बुजुर्गों व युवाओं द्वारा 24 जुलाई 2023 को सिवनी जिला मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण मीटिंग में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन शामिल हुये, जहां उन्होंने आदिवासी समाज को ही राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण के लिये अंतिम निर्णय के लिये आग्रह किया और कहा कि आप सगा समाज जैसा चाहेंगे, जैसा कहेंगे वैसा ही राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जायेगा। इस आधार पर मीटिंग में मौजूद आदिवासी समाज के बजुर्गों, संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, युवाओं व युवतियों ने सर्वसम्मिति से प्रस्ताव पारित करते हुये निर्णय सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को सौंपा। 

गांव-गांव से देवठाना व खेरमाई स्थल से मिट्टी करेंगे एकत्र 

राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा निर्माण स्थल पर सिवनी विधायक द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि उनके द्वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से देवठाना व देवस्थलों से मिट्टी एकत्र करके लाया जायेगा। जो कि राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा स्थल पर लगाया जायेगा, जिससे गांव-गांव के आदिवासी समाज सहित सभी वर्ग की आस्था, भावना भी जुड़ेगी।
                    वहीं सिवनी विधायक ने यह भी कहा कि सिवनी जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र यदि जनप्रतिनिधि चाहे तो वह भी देवस्थलों से मिट्टी एकत्र कर भेज सकते है। वहीं इस कार्य हेतु आदिवासी समाज के प्रमुख व बुजुर्गों के निर्णय पर भुमका संघ की टीम खेरमाई व पेनठाना से मिट्टी एकत्र करने का कार्य करेंगे जिस पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहमति जताई है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.