Type Here to Get Search Results !

भाजपा-कांग्रेस छोड़कर गोंगपा में शामिल हुये पदाधिकारी कार्यकर्ता

भाजपा-कांग्रेस छोड़कर गोंगपा में शामिल हुये पदाधिकारी कार्यकर्ता 

गोंगपा जिला अध्यक्ष गयाप्रसाद कुमरे और सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार धुर्वे ने किया स्वागत 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लाक इकाई सिवनी की बैठक हुई संपन्न


सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र सिवनी के अंतर्गत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक सिवनी की बैठक जिला मुख्यालय सिवनी के जिला कार्यालय में 24 अगस्त 2023 को संपन्न हुई।
            


जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला अध्यक्ष तिरु गयाप्रसाद कुमरे द्वारा पार्टी के कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुये और विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोंगपा ब्लाक अध्यक्ष सिवनी तिरु कृष्ण कुमार धुर्वे के नेतृत्व में कांग्रेस एवं भाजपा से आए लोगो ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों कार्यकतार्ओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
                पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी में सम्मिलित हुए लोगों को अंग वस्त्र एवं हल्दी चावल से तिलक कर पार्टी में उनका पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बैठक में प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित     


इस अवसर पर महेश मर्सकोले जिला विधि सलाहकार, मेर सिंह परते जिला सचिव, देवी सिंह अरवे जिला संगठन मंत्री, पवन धुर्वे जिला उपाध्यक्ष, बबलेश ठाकुर जनपद सदस्य, तामसिंह उईके, सुखराम वरकड़े, हियाराम उइके, भरत इनवाती ब्लाक सचिव, दिनेश पुशाम, महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सोफालदीप भलावी, उपाध्यक्ष सविता मरावी, वीरेंद्र धुर्वे युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष, रमेश कुवेर्ती, सियाराम भलावी, ओमकार उईके, रेशमी वरकड़े, संदीप धुर्वे छुई, धनीराम मरावी, संकुमार परते, शिवराम परते, हरिक्रेश कुवेर्ती, रंजू उईके सरपंच कंडीपार, पेशराम उईके, मथुराप्रसाद धुर्वे एवं पार्टी के समस्त जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.