Type Here to Get Search Results !

जुआं, सट्टा, शराब, अवैध कृत्य करने वाले माफियाओं को भाजपाईयों का संरक्षण

जुआं, सट्टा, शराब, अवैध कृत्य करने वाले माफियाओं को भाजपाईयों का संरक्षण 

सिवनी जिले और शहर में बढ़ रही अवैधानिक गतिविधियों को बढ़ाने में सत्ता का सदुपयोग कर रहे भाजपाई नेता 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

चाल चरित्र, संस्कार, अनुशासन, देशभक्ति का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के सिवनी जिले में जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी जुआं, सट्टा, शराब, अवैध कृत्य करने वाले आपराधियों के संरक्षक बनकर उन्हें पुलिस कार्यवाही से बचाने में अहम भूमिका निभा रहे है।
                पुलिस थाना की दलाली, जुआं में नाल काटने वालों से रूपया लेकर अपना खर्चा चलाने वाले भाजपा संगठन के पदाधिकारी और जनप्रनिधि इतने ज्यादा गिर चुके है जुआं, सट्टा, शराब, सफेद पाउडर के नशा में युवाओं का जीवन बर्बाद करने में कोई संकोच नहीं कर रहे है।
            भाजपा के पदाधिकारियों का एक ही मकसद है सिर्फ रूपया कमाना तरीका कुछ भी हो इसमें सत्ता का सदुपयोग भी बराबर कर रहे है। मंचों पर भाषण, विज्ञप्तियों में जिस तरह की बातें भाजपा के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा कहा जाता है उसके विपरीत ही सिवनी जिले में इनके कारनामे है।
                सिवनी मुख्यालय की स्थिति तो यह है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी गुण्डों, जुआं, सट्टा, शराब, सफेद पाउडर, अवैध कृत्य करने वालों को जिस तरह से संरक्षण देकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है वह समाज के लिये बेहद चिंता का विषय है। 

अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त गुण्डें-बदमाशों की कमाई से खा रहे कमीशन 

सिवनी जिले में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त गुण्डे, बदमाशों को संरक्षण देकर उनके द्वारा अवैधानिक गतिविधियों से कमाई हुई धन-दौलत में से कमीशनखोरी करने का कार्य कर रहे है।
                पुलिस को कार्यवाही नहीं करने के एवज में अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त गुण्डे, बदमाश महिनाबंदी बंधोड़ बांधकर अपने अवैधानिक कृत्यों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है। युवाओं को कर्जदार बनाने वाले और नशा की जकड़ में जकड़कर बर्बाद करने वाले कृत्यों में जुआं, क्रिकेट सट्टा, सट्टा, सफेद पाउडर का नशा आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। अवैधानिक कृत्यों में लिप्त गुण्डे बदमाशों को सबसे ज्यादा संरक्षण भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी के द्वारा दिया जा रहा है। 

समाजिक पतन बढ़ना चिंतन-मनन का विषय है 

सिवनी जिले में जिस तरह से अवैधानिक गतिविधियां बढ़ रही है, ऐसे कृत्यों में लिप्त लोगों के भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों से मधुर एवं करीबी संबंध है। इन्हें पुलिसिया कार्यवाही से बचाने के साथ साथ प्रशासनिक मदद भी पूरी भाजपा के नेता करते है।
                भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारियों का पुलिस विभाग व प्रशासनिक विभाग में हस्तक्षेप करने के लिये कुछ विशेष जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी के चलते इनके द्वारा पुलिस थाना से लेकर प्रशासनिक विभाग में अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त गुण्डे, बदमाशों को संरक्षण देने का कार्य किया जाता है यही कारण है कि अवैधानिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता जा रहा है जिससे समाजिक पतन समाज का बढ़ता जा रहा है जो कि चिंतन-मनन का विषय है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.