Type Here to Get Search Results !

बीईओ और लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ" के मुद्दे को लेकर कोयलीबेड़ा ब्लाक में शिक्षकों का 15 वां दिन भी जारी रहा आंदोलन

बीईओ और लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ" के मुद्दे को लेकर कोयलीबेड़ा ब्लाक में शिक्षकों का 15 वां दिन भी जारी रहा आंदोलन 

एरियर्स भुगतान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर हटाया जाए

मोर्चा आंदोलन स्थगित करने पर कर सकता है विचार 


दुर्गाप्रसाद ठाकुर राज्य ब्यूरो प्रमुख
पखांजूर/ कांकेर। गोडवाना समय।

शिक्षक मोर्चा संघ कोयलीबेड़ा के बैनर तले 4 सितंबर 2023 से बीईओ और लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ" के मुद्दे को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, जिसमें जिला सह संयोजक अशोक मृधा, प्रकाश चन्द्र कांगे, रंजीत कर, ब्लॉक संचालक, बलविंदर कौर, आसित मंडल, गणेश दास ने बताया कि एरियर्स भुगतान में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करते हुऐ यहां से हटाया जायें।                                         शिक्षक मोर्चा ने एरियर्स सहित विभिन्न स्थानीय समस्यओं को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलनरत है। विकास खण्ड कोयलीबेड़ा में लगभग 1500 शिक्षक (ए.ल.बी.) संवर्ग पंचायत सेवाकाल का विभिन्न प्रकार के बकाया एरियर्स भुगतान एवं बी.ई.ओ. व लेखापाल को हटाने के लिए दिन 4 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे है। 

दोषी पाये जाने पर बीईओ तथा लेखापाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायें


उक्त आंदोलन निम्नलिखित बिन्दुओं पर सहमति होने की स्थिति में स्थगित हो सकता है। एरियर्स भुगतान हेतु बनाये गये जांच समिति में मोर्चा के दो संचालकों को शामिल किया जायें। एरियर्स के अलावा अन्य 8 बिन्दुओं को जांच में शामिल किया जायें तथा जांच में दोषी पाये जाने पर बी.ई.ओ. तथा लेखापाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायें।
            उक्त जांच 7 दिवस के अंदर पूर्ण किया जायें। लेखापाल को हटाये जाने का आदेश की कॉपी मोर्चा को उपलब्ध करवाया जायें। खण्ड शिक्षा अधिकारी केजूराम सिन्हा भविष्य में इस कार्यालय में वापस नहीं आना चाहिए अगर आये, तो पुन: आंदोलन किया जायेगा।
                आंदोलनरत शिक्षकों का अर्जित अवकाश तत्काल स्वीकृत कर माह सितंबर 2023 वेतन निर्धारित समय पर भुगतान किया जायें। उक्त शर्तें लिखित में दिये जाने की स्थिति में मोर्चा आंदोलन स्थगित करने पर विचार कर सकता है।

इनकी उपस्थिति रही

आंदोलन स्थल संघ के पदाधिकारी व सदस्य गण  होरीलाल साहू, तुमेश्वर विश्वकर्मा, जैनसिंह चंद्रवंशी, फगुआराम भुआर्य, अर्चित व्रत रॉय, गोपाल सरकार, सहदेई नाग, गुरुदास बनर्जी, रूपा मरकाम, गौतम मण्डल, शिशिर सरकार,रंजीत सरकार, गोविंद बघेल, लता बघेल, ममता दुग्गा, सुनीता, कोटपरिया, अनिमा मंडल, इन्द्रसेन निषाद, संतोष मरगेन्द्र, सुखेन बड़ाई, सुकदेव भुआर्य, दिनेश गोरे, शोभा मंडल, फरसू राम दर्रो, आत्माराम यादव, साजन सेन, चंदू राम साहू, मनेश नायक, असुंता तिग्गा, मधुमालती ध्रुव, सोनबत्ति सिन्हा, पिंकी लहरी, कविता कुंजाम, विपुला कर, पिंकी कर्मकार, गीता मरकाम, संजू कर, अजित ठाकुर, ललिता ठाकुर, भोज साहू, बलराम उवार्षा, हरीश नेताम, दामन लाल चंदेल, विभुति भूषण कुंडू, नरेन्द्र ठाकुर, अशोक यादव, ईश्वरी साहू, देवकी बाथो, प्रभास मंडल, मनमोहन सिकदार, अशोक ठाकुर, अजित बोश, दिनेश विश्वास, गोविंद राम नरवास, लीलाधर प्रसाद सुधाकर, मंगलू राम ध्रुव, पवन निषाद, ओमेश्वरी नेताम, दुलेश्वरी रावटे, मनीष मिस्त्री, निर्मलचंद्र मांझी, मोहित तारम, सुनील गाईंन, रवि राणा, हरिचंद वैध, महेश नायक सहित सैकड़ों-हजारों की संख्या में मोर्चा के सदस्यों की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.