Type Here to Get Search Results !

महिलाओं, बच्चों सहित गोंगपा पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज की न्यायायिक जांच की मांग

महिलाओं, बच्चों सहित गोंगपा पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज की न्यायायिक जांच की मांग

उमरिया घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सिवनी जिला मुख्यालय में सौंपा ज्ञापन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई सिवनी द्वारा जिला मुख्यालय सिवनी में 29 सितंबर 2023 को बीते दिनों उमरिया जिला में पुलिस के द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 

बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई है

उक्त संबंध में जानकारी देते हुये गोंगपा के जिला प्रचार मंत्री देवी सिंह अरेबा ने बताया कि महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा उमरिया जिले में लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों व नियमों के तहत शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश सरकार की भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ, उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग कर रहे थे।
        इस दौरान पुलिस द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों और महिलाओं तथा बच्चों पर पुलिस विभाग के द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई है। 

अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इस मामले को फास्ट्रेक कोर्ट में भेजा जाये

पुलिस द्वारा ने एक भ्रष्ट सरकार की, भ्रष्ट मंत्री को बचाने का घिनौना प्रयास किया गया है पुलिस के इस रवैए की हम घोर निन्दा करते हैं। इस अकारण किए गए बर्बर लाठी चार्ज से  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित महिलाएं एवं बच्चे घायल हुए हैं। जिसकी न्यायिक जांच की मांग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करती है।
                उमरिया पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के द्वारा अनेकों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को न्यायालय में पेश करते हुये जेल भेज दिया गया है। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पर जो पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है वह निराधार है। वहीं घटना की निष्पक्ष जांच कराकर कानून का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर इस मामले को फास्ट्रेक कोर्ट में भेजा जाये। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.