Type Here to Get Search Results !

केवलारी में कांग्रेस के गढ़ को भेदने वाले विधायक राकेश पाल है भाजपा के सशक्त दावेदार

केवलारी में कांग्रेस के गढ़ को भेदने वाले विधायक राकेश पाल है भाजपा के सशक्त दावेदार

कांग्रेस से केवलारी विधानसभा में संभावित उम्मीदवार की पैठ का पुस्तैनी दबदबा आज भी कायम है

भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत को मंजिल तक पहुंचाने में राकेश पाल की रही है अहम भूमिका


सिवनी/केवलारी। गोंडवाना समय। 

मध्यप्रदेश में भाजपा को पुन: सरकार बनाना है, इसके लिये भारतीय जनता पार्टी एक-एक सीट पर जीतने की कवायद गंभीरता से कर रही है। यदि सिवनी जिले की बात करें तो केवलारी विधानसभा भाजपा के खाते में वर्ष 2018 के पहले निरंक की स्थिति में रहती थी, ऐसी स्थिति में भाजपा को मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिये 1 सीट की संख्या कम हो जाती थी।
              


 फिर इस बार भाजपा की सरकार की नारे के साथ भाजपा मध्यप्रदेश में कार्य कर रही है वर्ष 2018 में भाजपा की स्थिति मध्यप्रदेश में ठीक नहीं थी इसके चलते कांग्रेस की सरकार बन गई थी लेकिन कांग्रेस का गढ़ केवलारी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर रजनीश सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा था और कांग्रेस के गढ़ को ढहाकर भाजपा के राकेश पाल सिंह विधायक बने। कांग्रेस के इतिहास को बदलने में भाजपा के विधायक राकेश पाल व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। 

भाजपा की हार के रिकार्ड को तोड़ने में राकेश पाल ही सफल हो पाये 

वर्ष 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी जिले से विधानसभा बरघाट व विधानसभा सिवनी से अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं लखनादौन व केवलारी से भाजपा ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया है जिसके चलते केवलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अन्य दावेदार भी सक्रिय है वे वर्तमान भाजपा विधायक राकेश पाल के अलावा अपनी टिकिट फाईनल किये जाने की ताकत लगा रहे है।
                सिवनी जिले में केवलारी विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिये हार का रिकार्ड बनाने के नाम पर प्रसिद्ध रही है लेकिन इस रिकार्ड को तोड़ने में राकेश पाल ही सफल हो पाये है। केवलारी विधानसभा में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार जो कि पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके है, उनकी पैतृक सीट मानी जाती है।
             ठाकुर रजनीश सिंह का पुश्तैनी राजनैतिक दबदबा आज भी कायम है। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार ठाकुर रजनीश सिंह समस्त क्षेत्र में ताकतवर माने जाते है ऐसी स्थिति में उन्हें चुनौती देना और चुनाव में शिकस्त देना भाजपा के लिये आसान नहीं है।
            वर्तमान विधायक राकेश पाल सिंह ने पूर्व के चुनाव में जिस तरह से रणनीति अपनाते हुये कांग्रेस को हराया है वह पूर्व में भाजपा के प्रत्याशियों ने नहीं कर पाया था। केवलारी विधानसभा में कांग्रेस को चुनौती देने वालों में सबसे प्रमुख नाम राकेश पाल का ही आता है।

वर्तमान विधायक राकेश पाल सिंह को पुन: टिकिट देने सर्वाधिक 63 प्रतिशत ने किया पसंद   


केवलारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर जनचर्चा अभी थमी नहीं है क्योंकि भाजपा ने अभी तक अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस से अपनी टिकिट फाईनल मानकर पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने अपना प्रचार-प्रसार गांव-गांव प्रारंभ कर दिया है।
            वहीं गोंडवाना समय द्वारा भाजपा किसे देगी टिकिट इसको लेकर सर्वे कराये जाने पर वर्तमान विधायक राकेश पाल सिंह को सर्वाधिक 63 प्रतिशत पसंद किया गया है। इसके अलावा अन्य भाजपा के नेता भी अपनी दावेदारी रख रहे है।
             केवलारी विधानसभा जो कि कांग्रेस की सबसे मजबूत स्थिति वाली सुरक्षित सीट कांग्रेस मानकर चल रही है वहां पर भारतीय जनता पार्टी अपना किसे अधिकृत उम्मीदवार बनाती है इसका फैसला आगामी समय में जल्द हो जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.