Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में गोंगपा की दूसरी सूची जारी, राधेश्याम काकोड़िया जेल से मानपुर विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में गोंगपा की दूसरी सूची जारी,  राधेश्याम काकोड़िया जेल से मानपुर विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव 

परसवाड़ा में योगेश लिल्हारे की टिकिट काटकर दिनेश उईके को मैदान में उतारा 

अमरवाड़ा विधानसभा से देवरावेन भलावी लड़ेंगे चुनाव 


कमलेश गोंड, राष्ट्रीय संवाददाता
मध्यप्रदेश। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव में द्वितीय सूची जारी करते हुये अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश में पूर्व में जारी सूची के आधार पर परसवाड़ा में दी गई योगेश राजा लिल्हारे की टिकिट को काटकर अब दिनेश उईके को मैदान में उतारा है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्यप्रदेश के 15 एवं छत्तीसगढ़ के 11 प्रत्यासियो के नामों का  ऐलान कर दिया है। 

मध्यप्रदेश में गोंगपा ने इन्हें दी टिकिट

मध्यप्रदेश पुष्पराजगढ़ से ललनसिंह परस्ते, मानपुर से राधेश्याम सिंह काकोड़िया, गोटेगांव से बरनलाल उर्फ गोली, टिमरनी से नन्दकिशोर बैठे, देवरी से देवेंद्र सिंह लोधी, सिवनी मालवा से उमेन्द्र सिंह जाट, सिलवानी से नरेन्द्र सिंह मरकाम, बुधनी से प्रहलाद चौरसिया, अमरवाड़ा से देवीरावन भलावी, खातेगांव से मदन लाल भारी, धवनी लालदेव सिंह कुशराम, परसवाड़ा से दिनेश सिंह उइके चुनाव लड़ेंगे। 

छत्तीसगढ़ में गोंगपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार


वही छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा में बेकुंठपुर से संजय सिंह कमरो, प्रताप पुर से जगमोहन सिंह तेकाम रामानुगंज से डॉ एल एस उदय, लैलूंगा से रघुवीर सिंह राठिया, खरसिया से कीर्ति कुमार राठीया, कठघोरा से भुवनेश्वर सिंह स्रोटे, मरवाही से रितु पेंदाम, कोटा से नन्दकिशोर राज, सक्ति से जितेंद्र कुमार चौहान, बसना से रामेश्वर चौहान, शिवाहा से देवचंद उइके संसोधित किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.