Type Here to Get Search Results !

महर्षि वाल्मीकि जी की महामाया वार्ड में प्रतिमा की होगी स्थापना

महर्षि वाल्मीकि जी की महामाया वार्ड में प्रतिमा की होगी स्थापना

महर्षि वाल्मीकि जी की जयंति पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

जिला मुख्यालय सिवनी भैरोगंज में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा की स्थापना दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को की जायेगी। इसके पूर्व दिवस पर दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को महामाया वार्ड वाल्मीकि मोहल्ला से सोमवारी चौक भैरोगंज तक शोभायात्रा निकाली गई। 

जयंति के एक दिवसीय पूर्व पर निकाली गई शोभायात्रा 


वहीं महर्षि वाल्मीकी जी की जयंति के अवसर पर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति की स्थापना 28 अक्टूबर 2023  को की जा रही है।

इस दौरान हवन-पूजन अर्चन का आयोजन किया गया है। वहीं भण्डारा भोजन प्रसाद का आयोजन 30 अक्टूबर 2023 को किया गया है। आप सभी भाई सामाजिक बंधु लोग इस कार्यक्रम में सम्मलित होकर भगवान वाल्मीकि जी के दर्शन करके पुण्य की प्राप्ति करें।

महर्षि वाल्मीकि जयंति कार्यक्रम की रूपरेखा 


महर्षि भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा 27 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे भैरोगंज वाल्मीकि नगर से निकलेगी। भगवान महर्षी वाल्मीकि जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 28 अक्टूबर 2023 को भैरोगंज वाल्मीकि नगर में सुबह 10 बजे की गई है।
            भगवान वाल्मीक जी की जयंति के अवसर पर भोजन प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन सोमवार दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को शाम 6 बजे वाल्मीकि नगर भैरोगंज मे रखा गया है। सभी समाज के बंधुजन से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव मे आने की कृपा करे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.