Type Here to Get Search Results !

सर्वे में कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया से आगे निकले चित्तौड़ सिंह कुशराम

सर्वे में कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया से आगे निकले चित्तौड़ सिंह कुशराम

गोंडवाना समय के सर्वे में 67 प्रतिशत चित्तोड़ सिंह कुशराम तो अर्जुन काकोड़िया 25 प्रतिशत ने पंसद किया 

बरघाट विधानसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चित्तोड़ सिंह कुशराम को किया ज्यादा पसंद


सिवनी। गोंडवाना समय।

कांग्रेस पार्टी से बरघाट विधानसभा क्षेत्र से अपनी टिकिट फाईनल मानकर चल रहे विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया गोंडवाना समय के सर्वे में गोंड समाज महासभा के जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम से िपछड़ते हुये नजर आ रहे है।
                 


हालांकि कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की माने तो बरघाट विधानसभा में कांग्रेस पार्टी वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया को ही अधिकृत प्रत्याशी बनाने के प्रयास में है। कांग्रेस में अभी घोषणा नहीं हुई है तब तक क्षेत्र के मतदाता व जनता में से कुछेक लोगों ने गोंडवाना समय के सर्वे में कांग्रेस पार्टी से अपना पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में गोंड समाज महासभा सिवनी के जिला अध्यक्ष चित्तोड़ सिंह कुशराम की ओर भरोसा जताते हुये वर्तमान विधायक से ज्यादा वोट दिया है। 

अपना मत सर्वाधिक चित्तोड़ सिंह कुशराम को दिया है

सर्वे में बरघाट विधायक अर्जुनसिंह काकोड़िया से आगे निकले चित्तौड़ सिंह कुशराम। बीते दिनों दैनिक गोंडवाना समय समाचार पत्र के यूटुब चैनल गोंडवाना समय में बरघाट विधानसभा में कांग्रेस का कौन हो सकता है अधिकृत उम्मीदवार को लेकर एक पोस्ट 1 अक्टूबर 2023 को डाली गयी थी जिसमें गोंडवाना समय द्वारा बरघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता से पूछा गया था कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बरघाट विधानसभा से किस उम्मीदवार को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
            गोंडवाना समय द्वारा बरघाट विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हेतु वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, चित्तौड़ सिंह कुशराम, सतीष सरयाम एवं इनके अलावा अन्य प्रत्याशी का भी विकल्प दिया गया था। इसे कहीं भी शेयर नहीं किया गया था जिन्होंने भी देखा उसमें अपना मत सर्वाधिक चित्तोड़ सिंह कुशराम को दिया है।

चित्तोड़ सिंह कुशराम 67 प्रतिशत तो अर्जुन काकोड़िया 25 प्रतिशत ही आये पसंद

बरघाट विधानसभा के कांगे्रस के अधिकृत प्रत्याशी को लेकर गोंडवाना समय के द्वारा सर्वे हेतु शोसल मीडिया में डाली गई पोस्ट के पहले व दूसरे दिन वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया को बरघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अधिक वोट कर सर्वे में आगे रखा था लेकिन सर्वे के तीसरे दिन मंगलवार को जनता ने फेर बदल करते हुये चित्तौड़ सिंह कुशराम को ज्यादा वोट करते हुये वर्तमान विधायक से आगे निकालते हुये 67 प्रतिशत वोट किया है। वहीं वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया को 25 प्रतिशत वोट एवं सतीष सरयाम को 5 प्रतिशत और अन्य को 2 प्रतिशत वोट किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.