Type Here to Get Search Results !

आनंद पंजवानी के प्रति कांग्रेस पदाधिकारियों की एकता चुनावी परिणाम में बदल सकता है वर्षों का इतिहास

आनंद पंजवानी के प्रति कांग्रेस पदाधिकारियों की एकता चुनावी परिणाम में बदल सकता है वर्षों का इतिहास

सिवनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने आनंद पंजवानी को अधिकृत उम्मीदवार किया घोषित




सिवनी। गोंडवाना समय। 

विधानसभा क्षेत्र सिवनी में गांव-गांव और मतदान केंद्र स्तर पर युवाओं की टीम को कांग्रेस की रणनीति के आधार पर खड़ा कर कार्य करने का परिणाम स्वरूप जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आंनद पंजवानी को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
        


आनंद पंजवानी ने कांग्रेस विधानसभा की टिकिट अपने नाम पर अधिकृत कराकर ही यह जता दिया है वे कुशल व सफल राजनीतिज्ञ है। विधानसभा चुनाव में अन्य दावेदारों के बावजूद कांग्रेस कमेटी ने जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी को सिवनी विधानसभा से अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। 

आनंद पंजवानी को अधिकृत उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया


सिवनी विधानसभा में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी को कांग्रेस का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद सबसे ज्यादा उत्साह व जोश युवाओं में दिखाई दे रहा है। युवाओं को बड़ा योगदान चुनावी मैदान में होता है और युवाओं को मौका विधानसभा जैसे चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने का मौका कम ही मिल पाता है।
            ऐसी स्थिति में युवाओं को संगठन की ओर से दी जाने जिम्मेदारी को निभाने का वह कार्य करते है। सिवनी विधानसभा में कांगेस पार्टी ने जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी को अधिकृत उम्मीदवार बनाकर युवाओं का हौंसला बढ़ाया है। टिकिट की घोषणा होते ही सिवनी विधानसभा में युवाओं में जोश व उत्साह अलग ही दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यालय में घोषणा के बाद हुये कार्यक्रम में युवाओं ने सिवनी विधानसभा में कांग्रेस को जिताने का दावा भी किया। 

कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एकता के साथ लिया जीत का संकल्प 


हम आपको बता दे कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र लगभग 30 वर्षों से अधिक समय से लगातार का हार का सामना कर रही है। सही उम्मीदवार का चयन न हो पाना कहें या कांग्रेस में एकता की कमी कारण जो भी हो लेकिन इतने वर्षों तक हारते रहना कांग्रेस के साथ साथ सिवनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों व कर्यकर्ताओं के लिये चुनौती के साथ साथ चिंतन का विषय भी है। वर्ष 2023 में सिवनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने आनंद पंजवानी को टिकिट दिया है।
          

 
कांग्रेस की टिकिट की घोषणा होने के बाद सिवनी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों की एकता आनंद पंजवानी के प्रति दिखाई दी है जो कि चुनावी परिणाम में सुखद संदेश कांग्रेस के लिये हो सकता है। इसके साथ साथ कांग्रेस का तीन दशको का हार का इतिहास जीत में बदल भी सकता है। इसके लिये कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय में टिकिट की घोषणा होने क बाद आयोजित कार्यक्रम में किया भी है। 

आदिवासी समुदाय के बीच में निरंतर पहुंचते रहे है आनंद पंजवानी 


जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष और सिवनी विधानसभा के कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी आनंद पंजवानी बीते लगभग 2 वर्षों से मतदान केंद्र स्तर पर सिवनी विधानसभा में कार्य कर रहे थे। इस दौरान सिवनी विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता के रूप में आदिवासी समुदाय के बीच में आनंद पंजवानी निरंतर पहुंचते रहे। आदिवासी समुदाय के धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहे है।
            

आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में कांग्रेस की पैठ बनाने के साथ साथ अपनी अलग ही पहचान बनाने में आनंद पंजवानी कामयाब हुये है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के समस्त वर्गों के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में आनंद पंजवानी ने अहम भूमिका निभाया है।
             इसके साथ ही कर्मचारी वर्ग के आंदोलनों, किसान-मजदूरों की आवाज बनने के साथ बेरोजगार युवाओं की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाकर सभी के बीच में अपनी मौजूदगी का एहसास कराकर नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरकर सामने आए है। इसी का फायदा आनंद पंजवानी को मिला है कि कांग्रेस पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। 

नवरात्र के पहले दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर जारी हुई कांग्रेस के 144 (1+4+4 = 9) प्रत्याशियों की सूची 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने नवरात्र के पहले दिन 9 बजकर 9 मिनट पर 144 (मूलांक 9) उम्मीदवारों वाली पहली सूची जारी करके गृह, नक्षत्र, चौघड़िया, अंक ज्योतिष और फलित ज्योतिष के शुभाशुभ योग में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की है।
            वैदिक पंचांग के अनुसार जिस शुभ योग में कांग्रेस ने चुनावी रणभूमि में अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उससे बीजेपी या अन्य विपक्षियों पर कांग्रेस ने मनोवैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस के पक्ष में पहले से सरकार बनाने का प्रबल योग संयोग आज के गृहों की दशा एवं गोचर से कई गुना बढ़ जाता है।                             मध्यप्रदेश में बेहद मजबूती और हर छोटी बड़ी सावधानियों को ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतर रही कांग्रेस ने शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की अराधना पर्व की शुरूआत के साथ अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर अपराजेय इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। यह शक्ति बीजेपी के श्राद्धपक्ष के उम्मीदवारों को आसानी से परास्त करेगी, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।
                कांग्रेस ने नवरात्र के शुभ योग को चुनकर अपनी जीत की संभावना को प्रबल कर लिया है। कांग्रेस इस चुनाव में 171 से अधिक सीटें जीतने की रणनीति के तहत काम कर रही है। कांग्रेस को इस चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी यह फैसला तो 3 दिसंबर के दिन होने वाली मतगणना के साथ होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.