Type Here to Get Search Results !

व्यवस्था परिवर्तन के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सहयोग समर्थन और मतदान करे-रंजीत वासनिक

व्यवस्था परिवर्तन के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सहयोग समर्थन और मतदान करे-रंजीत वासनिक

आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए वर्षो भटकना पड़ रहा है

सिवनी विधानसभा में कई वर्षो से विकास की रफ्तार धीमी है

गोंगपा एवं बसपा गठबंधन प्रत्याशी रंजीत वासनिक ने किया विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क


सिवनी। गोंडवाना समय।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी रंजीत वासनिक ने 3 नवंबर को सर्वप्रथम जिला मुख्यालय सिवनी शुक्रवारी चौंक में दैनिक कार्य करने वाले मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनी और उनको आश्वत किया की आप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सहयोग एवं समर्थन करे आपकी, जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी मेरी है।
            

इसके बाद विधानसभा क्षेत्र सिवनी के अंतर्गत छपारा ब्लाक एवं सिवनी ब्लाक में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी रंजीत वासनिक के द्वारा लगातार गांव-गांव, घर-घर जाकर अपने विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य परिवारजनों के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लिया और अपने गांव अपने क्षेत्र तथा अपना सिवनी जिला को मजबूत नेतृत्व देने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करने की बात कही।

गोंगपा प्रत्याशी रंजीत वासनिक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बकोडा, जामुनटोला, दानीमेटा, जमुनिया, बरसला, बखारी, रामगढ़, केवलारी बदरिया आदि विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया।

भ्रष्टाचार चारो ओर चरम सीमा में है


उन्होंने आगे कहा कि सिवनी विधानसभा में कई वर्षो से विकास की रफ्तार धीमी है। जैसे हमारे जिले का, हमारे विधानसभा क्षेत्र का, अपने गांव का जिस गति से हमारे क्षेत्र का विकाश होना चाहिए था, वैसा हुआ ही नहीं है। विकास की संभावना होते हुए भी सिवनी का विकाश अवरुद्ध है।
            

भ्रष्टाचार चारो ओर चरम सीमा में है। आम जनता को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए वर्षो भटकना पड़ रहा है। मै आपसे आहवान करता हूं इस बार हम सब मिलकर विकास एवं भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सहयोग समर्थन और मतदान करे।
            

आप इतने वर्षो तक दूसरे दलों को वोट और सहयोग देते आए हैं, इस बार आप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को वोट और सहयोग कर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्माण एवं चहुमुखी विकास का संकल्प ले और अपने गांव में, पड़ोस में, अपने नाते-रिश्तेदारों को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को सहयोग एवं मतदान के लिए प्रेरित करे। इस दौरान गोंगपा को गांव-गांव में सभी वर्गो का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इनकी उपस्थित रही


इस अवसर पर गोंगपा पदाधिकारियों में मुख्य रूप से सदम सिंह वरकड़े जनपद अध्यक्ष छपारा, संतोष मसराम कार्यवाहक अध्यक्ष गोंगपा सिवनी, महेश मर्सकोले विधानसभा प्रभारी सिवनी, लालचंद धुर्वे उपाध्यक्ष गोंगपा सिवनी, रावेन शाह उईके जिला प्रवक्ता, पवन धुर्वे जिला उपाध्यक्ष, सकत धुर्वे ब्लाक अध्यक्ष छपारा, संतराम भलावी जनपद सदस्य छपारा, सुखराम वरकड़े जिला सलाहकार, रामचंद टेकाम जिला महासचिव, डॉ.चंद्रमोहन मर्सकोले सेक्टर अध्यक्ष बंडोल, उमेश ककोड़िया, शिवदयाल उईके ब्लाक प्रवक्ता, शिवशंकर वरकड़े, राजेश उईके, गीतलाल वट्टी एवं समस्त जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकतार्ओं, समर्थकों एवं बड़ी संख्या में मतदाता बंधुओं की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.