Type Here to Get Search Results !

वन विभाग के उच्चाधिकारियों के सहारे, भ्रष्ट नजीम खान ने लाखों डकारे

वन विभाग के उच्चाधिकारियों के सहारे, भ्रष्ट नजीम खान ने लाखों डकारे

छपारा वन परिक्षेत्र में फर्जी मजदूरी की हाजिरी भरकर किया लाखों का घोटाला 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

वनमण्डलाधिकारी उत्तर वन मंडल सिवनी के अंतर्गत उच्चाधिकारियों की सांठगांठ, मिलीभगत व संरक्षण के कारण विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा बेखौफ होकर शासकीय धनराशि में डाका डालकर अपनी तिजोरी भरने का कार्य किया जा रहा है।
                    


वन विभाग के उच्चाधिकारियों का संरक्षण होने के कारण भ्रष्टाचार की दौलत में आपसी बंटवारा करते हुये शासकीय धनराशि को मिलकर लूटखसोट करने का कार्य कर रहे है। छपारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत डिप्टी रेंजर नजीम खान ने शासकीय धनराशि को डकारने के लिये वन विभाग के उच्चाधिकारियों के सहारे लाखों का भ्रष्टाचार किया है।   

भ्रष्टाचार करने में माहिर है डिप्टी रेंजर नजीम खान

हम आपको बता दे कि सिवनी जिले के वन परिक्षेत्र छपारा अंतर्गत चमारी, सिरकापार, सालीवाड़ा बीट सहित अन्य बीटों में पौधारोपण सहित अन्य कार्यों में मजदूरी के नाम पर शासकीय धनराशि में फर्जीवाड़ा किया जाकर लाखों का घोटाला नजीम खान के द्वारा किया गया है।
                भ्रष्टाचार के इस खेल में डिप्टी रेंजर नजीम खान ने वन परिक्षेत्र छपारा के रेंजर, वन रक्षक सहित विभाग के कुछ चौकीदारों की मिलीभगत व साँठगांठ से आर्थिक गड़बड़ी करते हुये अपनी तिजोरी भरने का कार्य धड़ल्ले से किया है।
                वहीं शासकीय धनराशि में मजदूरी के नाम पर किया गया लाखों के घोटाला के संबंध में जब सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई तो डिप्टी रेंजर नजीम खान ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सैट करके जानकारी देने में हीलाहवाली करने का कार्य भी किया है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी नहीं देने से ही स्पष्ट है कि वन परिक्षेत्र छपारा में मजदूरी के नाम पर नजीम खान ने लाखों का घोटाला करके रूपये डकार लिया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.