Type Here to Get Search Results !

संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ यात्रा तीसरे दिन खलघाट पहुंची

संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र बचाओ यात्रा तीसरे दिन खलघाट पहुंची

धार/धरमपुरी। गोंडवाना समय। 

लोकतंत्र एव प्रकृति को बचाने के लिए आदिवासी समाजसेवक पोरलाल खर्ते की यात्रा तीसरे दिन सोमवार को धामनोद पहुंची।
        


जहां यात्रा में शामिल यात्रियों का स्थानीय आदिवासी समुदाय ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता रीना मौर्य, संयोजक सेवानिवृत अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खर्ते ने बताया कि उनकी टीम द्वारा वर्ष 2014 से निरंतर प्रतिवर्ष जनवरी माह में जन जागरण यात्राओं का आयोजन किया जा रहा हैं। 

यह यात्रा 13 जनवरी को महासम्मेलन स्थल अथोला, सिलवासा, दादरा नगर हवेली पहुंचेगी 

डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म स्थली अंबेडकर नगर महू से 30 दिसम्बर 2023 को यात्रा प्रांरभ होकर यात्रा कोदरिया, चौरडिया, पातालपानी, मलेंडी, बडीया, मांगलिया, नाहरखेडा, चोरल डेम, आडापहाड आदि गांवों से होते हुए खरगोन जिले से होते हुए धार जिले के धामनोद पहुंची थी।
            इस अवसर रित्विक मुर्वेज, निलेश जमरे, सुखदेव सोलंकी, पप्पु धार्वे,सामाजिक कार्यकर्ता रीना मौर्या और कई कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को भारत देश की मूल संस्कृति, प्रकृति, संविधान एवं लोकतंत्र को बचाएं रखने का संदेश दिया जा रहा है।
            इसके साथ ही समाज के लोगों को उनके प्राकृतिक एवं संवैधानिक अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह यात्रा 13 जनवरी को महासम्मेलन स्थल अथोला, सिलवासा, दादरा नगर हवेली पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.