Type Here to Get Search Results !

लक्ष्मण सिंह मरकाम को अपर आयुक्त आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

लक्ष्मण सिंह मरकाम को अपर आयुक्त आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

जनजातिय वर्ग के लिये वास्तविक जानकारी हेतु अनेकों लेख व साहित्य का सृजन भी करते है लक्ष्मण सिंह मरकाम


भोपाल। गोंडवाना समय। 

जनजातियों के उत्थान, विकास, कल्याण के लिये मध्यप्रदेश शासन के जिम्मेदार पद को संभालकर निभाते हुये श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम बीते कई वर्षों से कर्तव्य निभा रहे है।
         


मध्यप्रदेश में जनजाति वर्ग के लिये अनेको योजनाएं को क्रियान्वित कराने में श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। जनजाति बाहुल्य मध्यप्रदेश में श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम द्वारा स्वयं जनजातियों के बीच में जाकर जनजाति वर्ग की जानकारी को भी साझा किया है।
            वहीं जनजाति वर्ग के क्षेत्र में श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम के द्वारा अनेको लेख लिखकर साहित्य का सृजन किया गया है जिससे जनजाति वर्ग को वास्तविक जानकारी मिल सके। इस तरह का प्रयास निरंतर श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम के द्वारा किया जाता है। 

अतिरिक्त नई जिम्मेदारी मिलने पर जनजातिय वर्ग के लिये हितकारी साबित होगा 


वहीं बीते दिनों ही मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम (आई.एन.ए.एस) अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री कार्यालय को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अतिरिक्त नई जिम्मेदारी मिलने पर जनजातिय वर्ग के लिये हितकारी साबित होगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.