Type Here to Get Search Results !

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर धनौरा में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ आयोजित

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर धनौरा में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं व्याख्यानमाला कार्यक्रम हुआ आयोजित

धनौरा। गोंडवाना समय। 

धनौरा विकासखंड धनौरा के सीएमराइज विद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
                


जिसमें सर्वप्रथम सुबह के सत्र में सी एम राइज स्कूल धनौरा के सानिध्य में 9:00 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार पूर्व जनपद सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ श्री नवल किशोर श्रीवास्तव, प्राचार्य पीएस जवारिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत गायन उसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का संदेश सुना गया। 

सामूहिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई 


सूर्य नमस्कार, विभिन्न योग एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात प्रांगण में मध्य प्रदेश जन आभियान परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 161 वी जन्मदिन जयंती व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
                जिसमें प्राचार्य पी एस जावरिया, शिक्षक ठाकुर सिंह मरकाम, मर्सकोले मैडम, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक, प्रस्फूटन समिति सदस्य, मेंटर्स एवं शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया। इसके पश्चात पीतम रजक के द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। 

स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं के प्रेणास्रोत थे

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया एवं समस्त उपस्थित अतिथियो ने स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर अपने विचार रखें जिसमें मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं के प्रेणास्रोत थे और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की बात की थी उसे पर चर्चा की गई। अंत में श्याम उइके ब्लॉक समन्वयक मध्यप्रदेश जनाभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी विचारो पर प्रकाश डालकर उपस्थित प्राचार्य व उपस्थित शिक्षकों, प्रस्फुटन समिति सदस्य, मेंटर्स, छात्रों का धन्यवाद आभार वयक्त किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.