Type Here to Get Search Results !

भाजपा नेता असीम राय की हत्या में शामिल आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

भाजपा नेता असीम राय की हत्या में शामिल आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पंखाजूर/छत्तीसगढ़। गोंडवाना समय। 

07 जनवरी 2024 को पखांजूर में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस पर थाना पखांजूर में अपराध क्र. 04/2024 धारा 302, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।               


 हाई प्रोफाइल मर्डर केस होने के कारण मामले में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. द्वारा पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया गया था।
            एसआईटी द्वारा आरोपियों की पहचान हेतु पूरे पखांजूर शहर का सीसीटीव्ही का अवलोकन किया गया अवलोकन पर पाया कि पल्सर बाईक में दो आरोपियों ने स्व. श्री असीम राय का उनके कॉप्लेक्स से घर जाने के दौरान पीछा किया और बाईक चलाते हुये पीछे बैठे आरोपी ने मृतक को पिस्टल से शूट कर दिया और पीव्ही 32 चौक से डोटोमेटा की तरफ भागे हैं। 

असीम राय की हत्या के पूरे षड़यंत्र कर खुलासा किया 

जिसमें से बाईक में पीछे बैठकर पिस्टल चलाने वाले आरोपी की पहचान पीव्ही 82 निवासी विकास तालुकदार के रुप में की गयी। मुखबीर के माध्यम से पता चला कि विकास तालुकदार को अक्सर पीव्ही 125 निवासी नीलरतन मंडल के साथ घुमते फिरते देखा गया है।
             नीलरतन मंडल को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उसने स्व. श्री असीम राय की हत्या के पूरे षड़यंत्र कर खुलासा किया और बताया कि पखांजूर निवासी मंडल मेडिकल के प्रोपराईटर सोमेन्द्र मंडल, पीव्ही 28 निवासी सर्वजीत उर्फ सुरजीत एवं पीव्ही 36 निवासी रीपन तीनों ने उससे मुलाकात कर बोला कि पखांजूर के कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, विकास पाल और पीव्ही 28 निवासी जितेन्द्र बैरागी तीनों मिलकर भाजपा नेता स्व. श्री असीम राय की हत्या करवाना चाहते हैं। 

7 लाख रुपये में स्व. असीम राय की हत्या करने का ठेका लिया गया 

नीलरतन ने असीम राय की हत्या के लिये अपने मौसेरे भाई शार्प शूटर विकास तालुकदार और जयंत विश्वास की मुलाकात सोमेन्द्र से करवायी और असीम राय की हत्या के लिये नीलरतन मंडल, विकास तालुकदार एवं जयंत विश्वास ने 7 लाख रुपये में स्व. असीम राय की हत्या करने का ठेका लिया गया।
                सोमेन्द्र मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर स्व. श्री असीम राय की हत्या के षड़यंत्र में शामिल होना कुबूल किया और बताया कि 03 दिसंबर 2024 को सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था और उनकी कुर्सी खतरे में थी इसी प्रकार विकास पाल पार्षद को इस बात का डर था कि उसका पखांजूर इन होटल का अवैध निर्माण भी तोड़ा जायेगा दोनों ही इस बात के लिये स्व. श्री असीम राय को ही जिम्मेदार मानते थे। 

हत्या के लिये पैसे की व्यवस्था बप्पा गांगुली एवं विकास पाल ने किया 

पीव्ही 28 निवासी जितेन्द्र बैरागी की भी स्व. श्री असीम राय के साथ पुरानी रंजिश थी। जिसके कारण बप्पा गांगुली, विकास पाल और जितेन्द्र बैरागी ने एक राय होकर सोमेन्द्र मंडल को स्व. श्री असीम राय की हत्या करवाने की जिम्मेदारी दी।
             हत्या के लिये पैसे की व्यवस्था बप्पा गांगुली एवं विकास पाल ने किया एवं जितेन्द्र वैरागी को मृतक की रेकी करने की जिम्मेदारी दी गयी। जितेन्द्र बैरागी ने अपने साथी पीव्ही 36 निवासी तपन मंडल एवं समीत मांझी के साथ मिलकर मृतक की गतिविधियों की रेकी किया। 

करीब 01 लाख रुपये में पिस्टल खरीदा 

बप्पा गांगुली एवं विकास पाल ने सोमेन्द्र मंडल के माध्यम से 07 लाख रुपये नीलरतन को भेजा जिसमें उक्त रकम में से करीब 01 लाख रुपये में पिस्टल खरीदा। इसके बाद विकास तालुकदार ने अपने साथी गोपीदास के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
        मृतक की हत्या करते समय गोपीदास बाईक चला रहा था एवं शूटर विकास तालुकदार ने बाईक में पीछे बैठकर पिस्टल से मृतक को शूट किया। मृतक की हत्या में शामिल पल्सर बाईक चलाने वाले आरोपी पीव्ही 121 निवासी गोपीदास को उसके घर में दबिश देकर हिरासत में लिया गया एवं उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर वाली पल्सर बाईक, 3 लाख रुपये, एक राउंड, हत्या के समय पहने हुये हुडी जैकेट एवं अन्य कपड़े बरामद किये गये, उसने विकास तालुकदार के साथ मिलकर मृतक की हत्या करना कबुल किया।
         आरोपी नीलरतन मंडल के कब्जे से 50000 रुपये बरामद किया गया। आरोपी विकास तालुकदार घटना दिनांक से ही फरार है जिसकी संभावित लोकेशन पर पता तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में ये है शामिल 

गिरफ्तार आरोपियों में 01. बप्पा गांगुली पिता स्व. आशुतोश गांगुली उम्र 57 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 06 पखांजूर।, 02. विकास पाल पिता स्व. विजय पाल उम्र 47 वर्ष निवासी पखांजूर।, 03. सोमेन्द्र मंडल पिता स्व. श्यामल मंडल उम्र 33 वर्ष नयाबाजार पखांजूर। ठाकुर दास मंडल उम्र 34 वर्ष पीव्ही 125।, 04. नीलरतन मंडल पिता 05. गोपी दास पिता स्व. गंगाधर दास उम्र 31 वर्ष निवासी पीव्ही 121, 06. रीपन सदियाल पिता स्व. रमेश सदियाल उम्र 42 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।, 07. सुरजीत बाला पिता शिवचरण बाला उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।, 08. समीत मांझी पिता स्व. अनिल मांझी उम्र 32 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।, 09. तपन मंडल पिता निरापद मंडल उम्र 46 वर्ष साकिन पीव्ही. 36 चांदीपुर।, 10. जितेन्द्र बैरागी पिता दिनबंधु बैरागी उम्र 37 वर्ष साकिन पीव्ही. 28 चांदीपुर।, 11. जयंत विश्वास पिता जगदीश विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन पीव्ही. शामिल है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.