Type Here to Get Search Results !

आशीष मानाठाकुर नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त

आशीष मानाठाकुर नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा सिवनी से आशीष मानाठाकुर को सामाजिक सेवा,  युवा कार्य,  शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र जिला सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
        


यहां यह उल्लेखनीय है कि आशीष मानाठाकुर सामाजिक कार्यों में अग्रणी समर्पण युवा संगठन अध्यक्ष, भाजपा के विभिन्न पदों का निर्वाह कर चुके हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवाओं के बीच लोकप्रिय है। 

नेहरू युवा केन्द्र महानिदेशक द्वारा भेजा गया नियुक्ति पत्र 

नेहरू युवा केन्द्र महानिदेशक नितेश मिश्रा के द्वारा भेजे गये नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि नेहरू युवा केन्द्र के जिला सलाहकार समिति में आशीष मानाठाकुर युवा विकास से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और उनके प्रदान मार्ग दर्शन युवा के दुष्टिकोण के लिये उपयोगी सिद्ध होगा जो युवा के जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करेगा, युवा कार्यक्रमों के भविष्य को आकार देने का अनूठा अवसर प्रदान करेंगा।

युवाओं को नई दिशा और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने में सहायक है 

जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पिछले वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस पर माय भारत डिजिटल प्लेटफार्म प्रारंभ किया है। यह प्लेटफार्म युवाओं को नई दिशा और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने में सहायक है।
            माय भारत डिजिटल प्लेट फार्म युवाओं को विभिन्न क्षेत्र की स्वयंसेवी संस्थाओं से जोड़ने में सहायक है। इससे युवा वर्ग जुड़ सकें इस प्रकार के प्रयासों को बढाने का काम किया जाना है। जिससे युवा विकासात्मक कार्यो में भाग ले सकें और नेतृत्व कौशल भी विकसित कर सकेंगे । इस प्रकार की गतिविधियों में युवाओं को स्वैच्छिक रूप से जोड़ने के लिये एक सलाहकार के रूप में आशीष मानाठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

भाजपा के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रगट किया 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं खेल एवं युवा मामले के केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के महत्वाकांक्षी मिशन को पूरा करने वाली टीम में जिले से आशीष मानाठाकुर के चयन पर जिला भाजपा सहित राष्ट्रीय नेतृत्व एवं उनके शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं नेहरू युवा केन्द्र के सलाहकार सदस्य नियुक्त होने पर आशीष मानाठाकुर ने भाजपा के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रगट किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.