Type Here to Get Search Results !

जल, जंगल, जमीन के साथ आदिवासियों के अधिकारों व उनके संरक्षण के लिए शहीद हो गए महामानव बिरसा मुण्डा जी

जल, जंगल, जमीन के साथ आदिवासियों के अधिकारों व उनके संरक्षण के लिए शहीद हो गए महामानव बिरसा मुण्डा जी

बिरसा मुंडा जी के संघर्ष को याद करते हुए उनके विचारों पर चलते हुए हमें समाज में बदलाव लाना है 

भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न

सुनेश शाह उइके, संवाददाता
लालबर्रा। गोंडवाना समय ।                                          

बालाघाट तहसील लालबर्रा के करीब ग्राम नंगाटोला नेवरगांव में दिनांक 10 मार्च 2024 को क्रांतिसूर्य महामानव बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा समिति नंगा टोला नेवरगांव द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
         


जिसमें सर्वप्रथम सुबह 10 बजे से भगवान बिरसा मुंडा की झांकी एवं विशाल शोभायात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए शाम 5 बजे प्रतिमा अनावरण एवं 6 बजे विशाल भंडारा का कार्यक्रम , रात 8:00 बजे से गोंडी लोकगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम अशोक मरावी द्वारा किया गया। 

जनप्रतिनिधि, क्षेत्रिय व नेवरगांव के ग्रामीणजनों की रही उपस्थिति 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुभा मुंजारे विधायक बालाघाट, विशिष्ट अतिथि दिनेश धुर्वे जिलाध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद बालाघाट, संदेश  सैयाम उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद बालाघाट, डुलेन्द्र ठाकरे सभापति जिला पंचायत बालाघाट, देवीलता ग्वाल बंसी अध्यक्ष जनपद पंचायत लालबर्रा, हिरासन उईके जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गोंडवाना महासभा,

नूरसिंह उईके अध्यक्ष आदिवासी संयुक्त समाज, बालकृष्ण बिसेन जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सुमेंद्र पटेल अध्यक्ष किसान युवा कांग्रेस, मानसिंह परते संरक्षक आदिवासी संयुक्त समाज, श्याम कुमरे अध्यक्ष कर्मचारी संघ, बी. यल. सैयाम उपाध्यक्ष आदिवासी कर्मचारी संघ, गुलेन्द्र भगत सदस्य जनपद पंचायत लालबर्रा, दिलेश्वरी प्रमोद हनवत सरपंच नेवर गांव, राधेश्याम उईके सरपंच बड़गांव, गंगाराम पटले सरपंच पिपरिया, अनिल टेमरे सरपंच प्रतिनिधि खमरिया, एवं आयोजक भगवान बिरसा मुंडा समिति के समस्त पदाधिकारी सदस्य गण ,बरसा ब्रिगेड बालाघाट ,एवं समस्त ग्राम वासी नेवर गांव की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

ऐसे आयोजन का समाज में होना अति आवश्यक है 


मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद बालाघाट जिलाध्यक्ष दिनेश धुर्वे द्वारा समाज बताया गया कि क्रांतिसूर्य महामानव बिरसा मुंडा जी हम आदिवासियों के लिए वरदान है, उन्होंने आदिवासियों के हक अधिकार के लिए जल, जंगल, जमीन के लिए उन्होंने संघर्ष किया और इस जल, जंगल, जमीन के लिए आदिवासियों के हित के लिए उनके संरक्षण के लिए शहीद हो गए।

ऐसे महामानव सूर्य धरती पुत्र वीर बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए उनके विचारों पर चलते हुए हमें समाज में बदलाव लाना है जिसके लिए ऐसे आयोजन का समाज में होना अति आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.