Type Here to Get Search Results !

न्यायालय के बीज निगम की भूमि पर स्थापित होने से आम जनता को होगी अत्याधिक परेशानी

न्यायालय के बीज निगम की भूमि पर स्थापित होने से आम जनता को होगी अत्याधिक परेशानी 

अधिवक्ता संघ की आपत्ति को दरकिनार करते हुये न्यायालय निर्माण के लिये की गई भूमि आबंटित

जिला अधिवक्ता संघ का न्यायालय के स्थानांतरण को लेकर दो दिवस का कार्यक्रम संपन्न 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

आम जनता के न्यायालयीन कार्यों से जुड़े हुये कार्यों की सुगमता व सरलता व उनके हित के लिये दिनाँक 18 मार्च 2024 को एवं 19 मार्च को दो दिवसीय अधिवक्ता संघ का न्यायालयीन कार्य से विरक्त रहने का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
                


जिसके कारण आम जनों व न्यायालयीन कार्य के लिये सिवनी आये पक्षकारों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रथम दिन न्यायालीन कार्यो से विरत रह कर जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष व्दारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व माननीय मुख्य न्यायाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

प्रथम दिवस न्यायालय गेट के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराये 


जिला अधिवक्ता संघ सिवनी में पंजीकृत समस्त अधिवक्ता, नोटरी अधिवक्ता, शपथ आयुक्त, व अधिवक्ता लिपिकगण दिनाँक 18 मार्च 2024 से 20 मार्च तक 2024 तक न्यायालीन कार्यो से विरत रहते हुए। प्रथम दिवस 18 मार्च को जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के आहवान पर समस्त अधिवक्तागणों ने वृहत रूप में न्यायालय परिसर के प्रमुख गेट के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। 

आपत्तियों को सुने बिना जिला कलेक्टर सिवनी ने किया भूमि का आबंटन 


शासन द्वारा नागपुर रोड स्थित बीज निगम की भूमि नवीन न्यायालय भवन के लिए आवंटित की गई है। उक्त भूमि आवंटन को लेकर जिला अधिवक्ता संघ सिवनी द्वारा व अन्य सामाजिक संघटनो व सत्ता व विपक्ष के द्वारा आपत्तिया प्रस्तुत की गई।
                    उक्त आपत्तियों को सुने बिना जिला कलेक्टर सिवनी व्दारा अपनी मनमानी करते हुए बीज निगम की भूमि का आवंटन कर दिया गया। वर्तमान सिवनी न्यायालय भवन सिवनी नगर का ह्रदय स्थल है साथ ही शांत क्षेत्र की परिधि में आता है।  

वर्तमान न्यायालय भवन के विस्तारीकरण की प्रमुख मांग की अनदेखी की गई 


ऋषभ जैन कार्यकारिणी सदस्य/मीडिया प्रभारी जिला अधिवक्ता संघ सिवनी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला अधिवक्ता संघ सिवनी की लंबे समय से चली आ रही वर्तमान न्यायालय भवन के विस्तारीकरण की प्रमुख मांग को जिला कलेक्टर सिवनी एवं प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सिवनी व सत्ता पक्ष के नेताओ व्दारा लगातार अनदेखी की जा रही है।
                उक्त मांग को लेकर प्रथम दिवस व द्वितीय दिवस अधिवक्ता संघ सिवनी व्दारा माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया। जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष रवि कुमार गोल्हानी, सचिव रितेश आहूजा व्दारा ज्ञापन का वाचन किया गया। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के समस्त अधिवक्ता गणों, अधिवक्ता लिपिकों व महिला अधिवक्ता की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.