Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री मोहन यादव अलीराजपुर दौरे में कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री मोहन यादव अलीराजपुर दौरे में  कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल 

कार्यक्रम स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में आयोजित किया जाएगा


ब्यूरो चीफ, विशाल चौहान
अलीराजपुर। गोंडवाना समय।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम अलीराजपुर आगमन शनिवार को होगा। मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव दोपहर 4 बजे अलीराजपुर पहुंचेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकतार्ओं को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान की जीत हो इसके लिए कार्यकतार्ओं को चुनावी मैदान में जुट जाने के लिए जीत का मंत्र देंगे। 

कार्यकतार्ओं को चुनावी मैदान में जुट जाने के लिए जीत का मंत्र देंगे 


कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल को जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलीराजपुर आने की जानकारी प्राप्त हुई। भाजपा के लोकसभा संयोजक किशोर शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष थेपडिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रितु डावर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप चौहान सहित प्रमुख कार्यकतार्ओं की तत्काल बैठक भाजपा कार्यालय पर बुलाई गई और कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी तय की गई।
                 ताकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का नगर आगमन ऐतिहासिक हो सके। कार्यक्रम स्थानीय श्रीनाथ गार्डन में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रतलाम से राणापुर होते हुए अलीराजपुर वाहन द्वारा आएंगे। अलीराजपुर में कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बड़वानी की ओर रवाना होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.