Type Here to Get Search Results !

परंपरागत देव खलिहान/पेनठानाओं को राजस्व रिकार्ड में अंकित करने चलायेंगे अभियान-कमल मरकाम

परंपरागत देव खलिहान/पेनठानाओं को राजस्व रिकार्ड में अंकित करने चलायेंगे अभियान-कमल मरकाम

मैहर/सतना। गोंडवाना समय। 

दिनांक 10 मार्च 2024 को गोंड समाज महासभा जिला मैहर/सतना की सयुंक्त समाजिक बैठक संपन्न हुई।


जिसमे महत्वपूर्ण मुद्दा अपने बड़े देव ठाना  को राजस्व रिकॉर्ड मे अंकित कराने एवं शिक्षा, रोजगार, धार्मिक, आर्थिक, एक समाज, एक रीति, एक-रिवाज जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा हुई एवं सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित हुआ। 

राजस्व विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा परिपालन 


बता दे कि मध्यप्रदेश शासन भोपाल के द्वारा समस्त कलेक्टर मप्र को आदेश जारी किया है कि गोंड जनजाति समुदाय के परंपरागत देव खलिहान/देव स्थलों को राजस्व रिकार्ड में अंकित किया जावें। परंतु आज पर्यन्त उक्त आदेश का परिपालन राजस्व विभाग द्वारा नहीं किया गया है, और न हीं किया जा रहा है और गोंड समाज भी इससे अनभिज्ञ है।
            

इसलिए गोंड समाज महासभा मध्यप्रदेश के द्वारा समय समय पर इस हेतु मुख्यमंत्री मप्र शासन भोपाल को मांग/स्मरण पत्र प्रेषित करता रहा है। अब इसे अभियान के रूप में चलाने का निर्णय गोंड समाज महासभा जिला मैहर सतना पन्ना के द्वारा लिया गया है।
         ताकि गोंड समुदाय के परंपरागत देव खलिहान/ पेनठानाओं का संरक्षण, संवर्धन किया जा सकें और उक्त स्थलों पर भवन, सड़क, बिजली, पानी आदि सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास शासन प्रशासन जारी रखेंगे। 

गोंड समाज सगाजन की उपस्थिति  रही 


कार्यक्रम  का नेतृत्व कमल सिंह मरकाम जिला कार्यवाहक अध्यक्ष गोंड समाज महासभा  सतना  के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता जगदीश सिंह इटिया अध्यक्ष मैहर, संचालन गुलाब सिंह आर्मो शिक्षक के द्वारा किया गया। श्याम परिवार के बड़े देव ठाना उदार्नी मैहर से किया गया।
                गोंड समाज जोड़ो अभियान जिससे उपस्थित  नरेश सिंह मरावी अध्यक्ष शाहनगर जयपाल सिंह श्याम शिक्षक  एडवोकेट अरविंद सिंह धुर्वे सेकेट्ररी  सिंह स्वास्थ्य विभाग लाखन सिंह धुर्वे सेवानिवृत्त शिक्षक हीरालाल सिंह आदि भारी संख्या मे गोंड समाज सगाजन की उपस्थिति  रही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.