Type Here to Get Search Results !

डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपना आशीर्वाद प्रदान करे-मुख्यमंत्री

डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को अपना आशीर्वाद प्रदान करे-मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में हुये शामिल

मां नर्मदा का पूजन किया और रानी दुर्गावती की प्रतिमा माल्यापर्ण किया 


सौरभ द्विवेदी, ब्यूरो चीफ
मण्डला। गोंडवाना समय। 

लोकसभा चुनाव के तहत मण्डला लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा मण्डला पहुंचे।

आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख वाद्य यंत्र मांदर बजाया 


इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष  वी डी शर्मा, केंद्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ मां नर्मदा का पूजन किया। वहीं रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आदिवासी बंधुओं के साथ मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख वाद्य यंत्र मांदर बजाया। 

हजारों की तादाद में फंसे हुए छात्र-छात्राएं अपने स्वदेश लौट सके 


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने समस्त मतदाता एवं कार्यकतार्ओं से उन्होंने अपील किया कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार को अपना आशीर्वाद प्रदान करे, उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया जिसमें भारतीय छात्र फंसे हुए थे जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर रूस और यूक्रेन ने तीन दिन के लिए युद्ध विराम किया था। जिससे यूक्रेन में हजारों की तादाद में फंसे हुए छात्र-छात्राएं अपने स्वदेश लौट सके। 

गरीबो को पक्का आवास और नि:शुल्क राशन प्रदान किया 


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन वितरित किया, गरीबो को रहने के लिए पक्का आवास दे रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 370 हटाई जिससे कश्मीर में अमन शांति स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हुआ जो कि भारतवर्ष के सभी सनातनियों का सपना था वह साकार हुआ उन्होंने कांग्रेस को आभागा कहा।

नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने हेतु सभी से आव्हान किया 


मंडला लोकसभा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नामांकन अवसर पर आयोजित जनसभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके और श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने हेतु सभी से आव्हान किया। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.