Type Here to Get Search Results !

आदिवासी इंडस्ट्री में डांस कोरियोग्राफी में जलवा बिखेर रहे, आदर्श नार्वे

आदिवासी इंडस्ट्री में डांस कोरियोग्राफी में जलवा बिखेर रहे, आदर्श नार्वे 

अपुन जोहार वाला म्यूजिक वीडियो से की थी कोरियोग्राफी की शुरूआत

आधुनिकता के इस दौर में सोशल मीडिया पर उभरते आदिवासी कलाकार

ब्यूरो चीफ, विशाल चौहान
इंदौर। गोंडवाना समय। 

पहले लोग नया गाना सुनने के लिए रेडियो चलाते थे। वक्त बदला, जज्बात बदले, नया गाना सुनने के लिए टीवी आ गया। थोड़ा और वक्त बदला फिर नया गाना सुनने के लिये यूट्यूब आ गया और क्यो न 21 वी सदी के आधुनिकता के इस दौर में कई नये डिजिटल प्लेटफॉर्म आ चुके है आॅब्विस सी बात है साल है 2024। गाने आज भी सुने जाते है, लेकिन कुछ बदलावों के साथ, पहले सिर्फ गाना सुनते थे।
            


फिर टीवी में गाना सुनने के साथ-साथ लोग गाने का वीडियो भी देखते थे। अब गाना सुनते भी है और खुद का वीडियो भी बनाते है। सरल भाषा मे कहे तो लोग गानों पर रील बनाते है। लेकिन 2024 आते-आते नए गाने सुनने के ट्रेंड में एक ओर परिवतर्न आया। अब नए गाने इंस्टाग्राम से पता चलते है। जैसे ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता है, हम सब की जुबान पर आ जाता है।

आदिवासी गानो का भी क्रेज सर चढ़कर बोलने लगा है


फिल्मी सिनेमा जगत का विस्तार अब मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ के आदिवासी क्षेत्रो में भी दिखाई दे रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। या यूं कहे आधुनिकता के इस दौर में आदिवासी कलाकारों द्वारा मनोरंजन के क्षेत्र में नए युग की शुरूआत हो चुकी है।
          

 
बॉलीवुड व अन्य सिनेमा की तर्ज पर आदिवासी गानो का भी क्रेज सर चढ़कर बोलने लगा है। कई पुराने आदिवासी कलाकार है जिन्होंने आदिवासी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अमिट छाप आज भी छोड़े हुवे है। जिनके गीत आज भी सांस्कृतिक, अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रमों में सुने व बजाये जाते है। जिन गानों पर लोग अपने आप को थिरकने से नहि रोक पाते है। जो कि अत्यधिक लोकप्रिय है। 

आदिवासी कलाकार अपनी अलग पहचान बना रहे है


कई कलाकार ऐसे होते है जो सीमित संसाधनो में भी अपना मंच बनाने में सक्षम होते है। लेकिन कुछ कलाकार संसाधनों का अभाव व ओर कई अन्य कारण की वजह से अपनी कला का प्रदर्शन उच्च स्तर पर पहुचाने में सक्षम नही हो पाते है व अपना मंच नही बना पाते है।
            लेकिन आधुनिकता के इस दौर में आदिवासी क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक युवा आदिवासी कलाकार अपनी प्रतिभा को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना रहे है। अगर किसी अपने साथी सलाहकार का साथ मिल जाये तो आदिवासी कलाकारो का होंसला ओर जुनून सांतवे आसमान पर पहुचने से कोई नही रोक सकता है। जिससे कलाकारों का सपना भी साकार होने लगता है और कई लोगो के लिये प्रेरणा भी बनते है।

आदिवासी इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम बना चुके है


आज के आधुनिक दौर में फिल्मी दुनिया एक मनोरजंन का गढ़ बन चुका है। किसी भी म्यूजिक वीडियो में एक डांस कोरियोग्राफर की भूमिका अहम होती है। हम आपको आदिवासी इंडस्ट्री के उभरते हुवे एक ऐसी शख्सियत के बारे में बता रहे है जिन्होंने कम समय में डांस कोरियोग्राफी के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम बना चुके है।
                    हम बात कर रहे है आदर्श नार्वे पिता गोरेलाल नार्वे की जो मूलत: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह तहसील के एक छोटे से गांव बेड़िया पेपरिखेड़ा के रहने वाले है। आदर्श अपनी पढ़ाई के साथ-साथ घर के अन्य कामो में हुई सहयोग करते रहते है। कम समय मे ही आदर्श ने नृत्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है।
                 वे अपनी टीम के साथ ब्लाक, जिला व संभाग स्तर पर भी सांस्कृतिक मंचो पर अपना जलवा बिखेर चुके है। वे इन दिनों म्यूजिक वीडियो में अपनी डांस कोरियोग्राफी से अंचल के आदिवासी लोकसंस्कृति गानो पर खूबसूरत नृत्यों से जलवा बिखेर कर सोशल मीडिया पर छाये हुवे है। आदर्श नार्वे ने आदिवासी अंचल के कई प्रोडक्शन हाउस को उनके म्यूजिक वीडियो में डांस कोरियोग्राफी की जो कि काफी वायरल हुवे है।

कम उम्र में बहुत मेहनत की व पढ़ाई के साथ डांस भी जारी रखा


कोरियोग्राफर आदर्श नार्वे ने गोंडवाना समय से बात करते समय बताया की कम उम्र में बहुत मेहनत की व पढ़ाई के साथ डांस भी जारी रखा और सभी तरह के डांस स्टाइल को अच्छे से करते है। बचपन से जज्बा था कला व नृत्य में जाने का। माता-पिता, बड़े भाई, मामा परिवार व दोस्तो ने बहुत उत्साहित किया व सपोर्ट भी मिलता रहा है।                     वर्ष 2021 में डांस कोरियोग्राफी की शुरूआत अपने दोस्त डायरेक्टर राहुल कवच्छे के साथ पारम्परिक आदिवासी संस्कृति से जुड़ा म्यूजिक वीडियो "अपुन जोहार वाला" से की थी। जिसमे जनता का अपार प्यार मिला। आदर्श ने अभी तक उनके चैनल "आदिवासी आॅफिसियल" पर 4 आदिवासी म्यूजिक वीडियो पर डांस कोरियोग्राफी कर कई मिलियन्स व्यूज पाकर दर्शकों का मन मोह लिया है।
                सबसे लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो रहा "काय जादू कोरी" जोकि 6.5 मिलियन से अधिक बार लोगो ने देख चुके है। जिसमे अभिनय किया है आदर्श नार्वे व देवश्री साकरोडिया ने ओर गीत को गाया है गायक दीपक बघेल व माही डावर ने। 

जिसका टाइटल है नानू मारी जिसका टीजर लांच हो चुका है

आदर्श ने बताया कि मित्र राहुल कवच्छे के डायरेक्शन में उन्होंने कई प्रोडक्शन हाउस के म्यूजिक वीडियो "दबंग आदिवासी, दुनिया ते रिस करे, डेरी मिल्क, बिंदास छोरी एवं चोटली मारी में काम किया है जो कि सभी ब्लॉकबस्टर हिट रहे है। हमारा एक ओर नया म्यूजिक वीडियो जल्द आने वाला है जिसका टाइटल है "नानू मारी" जिसका टीजर लांच हो चुका है।
                 हमारे यूट्यूब चैनल "आदिवासी आॅफिसियल" पर देखने को मिलेगा। जिसको डायरेक्ट राहुल कवच्छे ने किया है व गीत को गाया है दीपक बघेल व माही डावर ने। जिसमे अभिनय किया है आदर्श नार्वे व देवश्री साकरोडिया ने।
                नई सोच के साथ युवा पीढ़ी की ओर से म्यूजिक वीडियो के रास्ते अंचल की आदिवासी संस्कृति को नई पहचान देने के साथ-साथ अभिनय और कला के रास्ते आर्थिक मजबूती देने की ये कवायद निश्चित रूप से प्रगतिशील आदिवासी अंचल के कलाकारों के आधार को मजबूती प्रदान कर एक नया मुकाम देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.