Type Here to Get Search Results !

इन्द्रा बाई डेहरिया 85 बर्षीय बुजुर्ग चार माह से लापता, अभी तक खोज नहीं कर पाई सिवनी पुलिस

इन्द्रा बाई डेहरिया 85 बर्षीय बुजुर्ग चार माह से लापता, अभी तक खोज नहीं कर पाई सिवनी पुलिस

जबलपुर, मंडला, भोपाल, छिंदवाड़ा, सिवनी एवं अन्य जगहों पर परिजनों ने स्वयं तलाश लेकिन कोई पता नहीं चला

सिवनी। गोंडवाना समय। 

शास्त्री वार्ड बबारिया रोड गहलोद भवन सिवनी निवासी 85 बर्षीय बुजुर्ग महिला इन्द्रा बाई डेहरिया बीते 29  जनवरी 2024 को करीब दोपहर 2 बजे के आसपास बिना बताये घर से निकल गई थी।
            


परिजनों ने जब शाम को इन्द्रा बाई घर वापस नहीं लौटी तो नगर मोहल्ले रिस्तेदारो के घर खोजना शुरू किया लेकिन बुजुर्ग महिला का सुराग नहीं मिला तब कोतवाली पुलिस थाना सिवनी पंहुचकर परिजनों नें 31  जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

परिजनों की चिंता दिनो दिन बढ़ती जा रही है 

पुलिस की शिथिलता को देखते हुए परिजनों ने पुलिस कप्तान सिवनी को लिखित आवेदन पत्र सौपकर इन्द्रा बाई की खोजबीन के लिए गुहार लगाई लेकिन अभी तक सिवनी पुलिस चार माह से गुमशुदा बुजुर्ग महिला को नही ढूंढ पाई है।
            बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने न तो सीसीटीवी कैमरा का सहारा लिया गया और गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सुराग नहीं लगा पा रही है। परिजनों के द्वारा स्वयं ही लगातार जबलपुर, मंडला, भोपाल, छिंदवाड़ा, सिवनी एवं अन्य जगहों के वृद्ध आश्रम, रिस्तेदार एवं नगरों में जाकर ढूंढा जा रहा है लेकिन किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं लग रहा है।
                परिजनों की चिंता दिनो दिन बढ़ती जा रही है। आखिर 85 बर्षीय वृद्ध माता कहां है किस परिस्थिति में है जिसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। अब परिजनों की निगाह पुलिस प्रशासन पर टिकी हुई है पुलिस प्रशासन का बड़ा नेटवर्क है। पुलिस ही इन्द्रा बाई की खोज कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.