Type Here to Get Search Results !

अभिषेक त्रिपाठी हटाओ, जनजाति कार्य विकास विभाग बचाओ को लेकर जल्द सौपेंगे ज्ञापन

अभिषेक त्रिपाठी हटाओ, जनजाति कार्य विकास विभाग बचाओ को लेकर जल्द सौपेंगे ज्ञापन 

वर्षों से जनजाति कार्य विकास विभाग सिवनी को दीमक बनकर कर रहा खोखला


सिवनी । गोंडवाना समय।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, अनेक उच्चस्तरीय जांच करने वाले विभागों तक जनजाति कार्य विकास विभाग सिवनी का नाम रौशन करने वाले अभिषेक त्रिपाठी के कारनामे भाजपा की सरकार में बढ़ते ही जा रहे हैं।


जनजाति वर्ग के कल्याण, विकास सहिंत उनसे संबंधित अनेकों योजनाओं में आने वाले बजट धनराशि में आर्थिक अनियमित्ता करने में माहिर अभिषेक त्रिपाठी विशिष्ट शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलने वाले भोजन का निवाला छीनकर अपना पेट भरने में भी अभिषेक त्रिपाठी को महारथ हासिंल है। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा आर्थिक अनियमित्ता को अभिषेक त्रिपाठी ने सफलता पूर्वक अंजाम देने में अपनी अहम भूमिका जनजाति बाहुल्य जिला सिवनी के जनजाति कार्य विकास विभाग के मुख्य कार्यालय में पदस्थ रहकर आज भी बखूबी अंजाम दे रहे हैं। 

स्टोर प्रभारी के दौरान अभिषेक त्रिपाठी ने लाखों का किया था घोटाला

जनजाति वर्ग की सबसे बड़ी हितेषी बताने वाली भाजपा की सरकार में जनजाति कार्य विकास विभाग में शासकीय योजनाओं में आने वाली धनराशि में आर्थिक अनियमित्ता करने वालों को संरक्षण करने के साथ बढ़ावा भी दिया जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी भ्रष्टाचार करने वालों से कमीशन खोरी करते हुए उनके होसले को बुलंद कर रहे हैं। जनजाति कार्य विकास विभाग सिवनी में पदस्थ अभिषेक त्रिपाठी हमेशा चर्चित रहते हैं। स्टोर प्रभारी के पद पर रहते हुए इन्होंने लाखों रूपये की आर्थिक अनियमित्ता किया था जिसकी शिकायतें आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों में तक की गई थी। स्टोर प्रभारी रहते हुए अभिषेक त्रिपाठी ने खरीदी में भी लाखों रूपये की आर्थिक अनियमित्ता किया था और एक ही सामग्री का कई बार भुगतान करने का मामला भी सामने आया था। 

राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम रैली निकालकर सौपेंगे ज्ञापन

जनजाति कार्य विकास विभाग सिवनी में मूल पदस्थापना से लेकर वर्तमान की स्थिति में अभिषेक त्रिपाठी द्वारा आर्थिक अनियमित्ता, विभागीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, जनजाति वर्ग के लिए आने वाली योजनाओं में की जा रही लूटपाट के साथ साथ किस तरह से नागरिकों को विशेष कर जनजाति वर्ग को मौलिक व संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। आदिवासी वर्ग के कर्मचारियों को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे समस्त बिंदुओं को लेकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं द्वारा आने वाले दिनों में राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन रैली का कार्यक्रम किया जायेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.