Type Here to Get Search Results !

ढाई लाख रूपये नगद प्रदान कर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने प्रतिज्ञा पटेल का बढ़ाया हौंसला

ढाई लाख रूपये नगद प्रदान कर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने प्रतिज्ञा पटेल का बढ़ाया हौंसला 

प्रतिज्ञा पटेल ने कहा पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल के शुभाशीष को सफलता से भरकर जोड़ लूँगी

लक्ष्य को साधकर अब निडरता के साथ अचूक निशाना लगायेगी प्रतिज्ञा पटेल 

नेशनल रायफल सूटिंग अभ्यास हेतु रायफल खरीदने दिया आर्थिक सहयोग 


सिवनी/नरसिंहपुर। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले के विकास खंड धनौरा ग्राम हिंगवानी की होनहार छात्रा प्रतिज्ञा पटेल जब गोटेगाँव पहुँचकर पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल समक्ष अपनी स्वयं की आर्थिक परेशानियों का विवरण सुनाया।
         होनहार बेटी प्रतिज्ञा पटेल की योग्यता व हौंसले को देखकर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने बेटी के पिता से पूँछा रायफल कितने की आती है तब प्रतिज्ञा पटेल ने कहा साढ़े चार से पाँच लाख तक जरूरी है। 

ढाई लाख रूपये सम्मानपूर्वक भेंट किया 


इतना सुनकर पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने बेटी प्रतिज्ञा पटेल के साथ आये पिता श्री राजेंद्र सिंह पटेल से पूँछा कि तुम अपनी बेटी को क्या दे पाओगे तब पिता श्री राजेंद्र पटेल बोले डेढ़ दो लाख की व्यवस्था मैं कर सकता हूं। इसके बाद पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल ने शेष रकम, निज निवास के भरे दरबार में घर अंदर से ढाई लाख रूपये की राशि बुलाकर तुरंत सम्मानपूर्वक भेंट किया। 

सामाजिक जनों ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया 

बेटी प्रतिज्ञा पटेल का हौंसला बढ़ाने के लिये पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल की इस आकस्मिक उदारता के दौरान जिला सिवनी से बालिका को गोटेगाँव तक साथ ले जाने वाले चन्द्र सिंह पटेल अयोध्या नगर भैरोगंज कालोनी, मनीष जंघेला भैरोगंज सिवनी, वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल छपारा एवं ग्राम कहानी से जितेन्द्र गुमास्ता, धर्मेन्द्र गुमास्ता, रफीक एवं गोटेगाँव के वरिष्ठ शिक्षक भाई कैलाश पटेल शामिल रहे। जिन्होंने हिंगवानी धनौरा और जिला सिवनी के सामाजिक जनों की ओर से पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल को साधुवाद देते हुये आभार जताया। 

मेरी सम्बलता के हौंसले अब बुलंदी पर है 


वहीं पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल की पहल से प्रफुल्लित होकर छात्रा प्रतिज्ञा पटेल ने बतलाया कि वह स्नातक तक पढ़ाई पूर्व करने के साथ ही। स्टेट लेविल पर 10 मीटर एयर रायफल निशानेबाजी पर रायफल शूटिंग में गोल्ड और ब्रांज ले चुकी हूँ। वहीं वर्तमान में गन फार ग्लोरी सूटिंग ऐकेडमी जबलपुर में रहकर, रायफल सूटिंग का अभ्यास कर रही है। प्रतिज्ञा पटेल ने यह भी बताया कि यही मेरा प्रिय खेल भी है। मेरी सम्बलता के हौंसले अब बुलंदी पर हैं और जल्द ही पूर्व मंत्री श्री जालम सिंह पटेल के शुभाशीष को सफलता से भरकर जोड़ लूँगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.