Type Here to Get Search Results !

मण्डलादेही में 7 अक्टूबर को गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम आयेंगे

मण्डलादेही में 7 अक्टूबर को गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम आयेंगे

धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तिरूमाल तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला के पदाधिकारियों का दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को सिवनी ब्लॉक के ग्राम मण्डला देही में ज्वारे विसर्जन कार्यक्रम में आगमन हो रहा है।
                इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम व अन्य पदाधिकारी धार्मिक, सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत एवं कार्यक्रम की अगवानी के संंबंध में तैयारी करने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक ईकाई सिवनी की बैठक का आयोजन दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को किया गया। जिसमें गोंगपा सिवनी ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह अरबे सहित ब्लॉक सिवनी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.