Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल आये थे थावरझोड़ी, उसी गांव में आदिवासी परिवार को धोखाधड़ी कर बना दिये भूमिहीन

राज्यपाल आये थे थावरझोड़ी, उसी गांव में आदिवासी परिवार को धोखाधड़ी कर बना दिये भूमिहीन  

कुरई में 5 फरवरी को भूमाफियाओं के खिलाफ गोंगपा करेगी विरोध प्रदर्शन 

गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन का चेक और रजिस्ट्री में भुगतानकर्ता में आदिवासी का नाम  

पटवारी ब्रजेश साहू ने भी आदिवासियों की जमीन बिक्री धोखाधड़ी करने में निभाया मुख्य भूमिका 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

आदिवासी की जमीनों की धोखाधड़ी कर खरीद फरोक्त में गैर आदिवासी द्वारा चेक से भुगतान करने का खेला खुलकर राजस्व विभाग व रजिस्ट्री कार्यालय के संरक्षण में किया जाकर आदिवासी की जमीनों को लूटकर शोषण, अन्याय, अत्याचार किया जा रहा है।
                


भूमाफियाओं ने तो जहां पर कुछ महिने पहले ही महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल 21 अगस्त 2025 को सिवनी जिले के अनुसूचित ब्लॉक कुरई के ग्राम थावरझोड़ी में जनजाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों, पेसा एक्ट सहित अन्य संवैधानिक अधिकारों के लिये जागृत करने आये थे उसी गांव थावरझोड़ी के आदिवासी की जमीनों को धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री कराने में सफलता पा लिया है।
            थावरझोड़ी में आदिवासी परिवार की जमीन को धोखाधड़ी कर खरीदने में भाजपा नेता के परिवारजनों का हाथ है। वहीं गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन, पटवारी ब्रजेश साहू की विशेष भूमिका है। 

बरघाट विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी प्रताड़ित 

भूमाफियाओं के द्वारा आदिवासी की जमीनों की कुरई ब्लॉक में और बरघाट विधानसभा क्षेत्र में खुली लूट और आदिवासी की भूमि सुरक्षा से संबंधित संवैधानिक कानूनों व अधिकारों का उल्लंघन किये जाने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बरघाट विधायक व भाजपा नेता के खिलाफ 5 फरवरी 2026 को विरोध प्रदर्शन आंदोलन की रणनीति बनाया है।
         गोंगपा जिला अध्यक्ष गंगाराम मरावी और जिला महामंत्री देवी सिंह अरबे ने संयुक्त रूप से बताया कि कुरई मुख्यालय में 5 फरवरी 2026 को गोंगपा के द्वारा धरना प्रदर्शन कर भूमाफियाओं पर कार्यवाही के लिये रैली, ज्ञापन का कार्यक्रम किया जायेगा। 

लाखों रूपये के चेक दिखाकर राजेन्द्र बिसेन और पटवारी ब्रजेश साहू ने वापस रख लिये क्यों ? 

अनुसूचित ब्लॉक कुरई के ग्राम थावरझोड़ी में आदिवासी की जमीन को खरीदने के लिये गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन द्वारा चेक दिया गया है लेकिन भुगतान कर्ता में रजिस्ट्री में आदिवासी क्रेता का नाम का उल्लेख किया गया है जबकि चेक में खातेदार गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन है।
                इतना ही नहीं धोखाधड़ी करते हुये राजेन्द्र बिसेन और ब्रजेश साहू पटवारी और अन्य लोगों ने लाखों रूपये के चेक दिखाकर वापस रख ले लिया है। यहां तक कि गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन द्वारा दिये गये चेक आदिवासी विक्रेता के द्वारा बैंक में लगाने पर बाउंस भी हो गये थे। आदिवासी महिलाओं को लगभग एक महिने से ज्यादा प्रताड़ित करने के बाद और शिकवा शिकायत करने के बाद आरटीजीएस से गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन ने खाते में कुछ पैसा डलवाया है। 

पीड़ित परिवार ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग 

थावरझोड़ी गांव में आदिवासी परिवार की जमीन खरीदी के मामले में पीड़ित परिवार ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को शिकायत किया है जिसमें उन्होंने बताया पटवारी ब्रजेश साहू और राजेन्द्र बिसेन ने हमारी अशिक्षा व अज्ञानता का लाभ उठाकर धोखाधड़ी करते हुये ज्यादा में बात करने के बाद भी रजिस्ट्री में कम राशि लिखवाया है। वहीं रजिस्ट्री के दिन पटवारी ब्रजेश साहू और गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन चेक दिखाकर और चेक की फोटो कॉपी देकर बाद में देंगे कहकर वापस ले लिये थे। इस संबंध में धोखाधड़ी करने पर पटवारी ब्रजेश साहू और राजेन्द्र बिसेन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है।  

गैर आदिवासी भूमाफियाओं को कुरई राजस्व विभाग का भी पूरा संरक्षण मिल रहा है 

थावरझोड़ी ग्राम में आदिवासी की जमीन का खरीददार और वास्तविक भुगतानकर्ता और लाभार्थी गैर आदिवासी राजेन्द्र बिसेन ही है। अनुसूचित कुरई ब्लॉक में आदिवासी की जमीन खरीद फरोक्त करने के लिये गैर आदिवासी भूमाफियाओं ने नया तरीका निकाला है। थावरझोड़ी में आदिवासी परिवार की जमीन को लूटने में थावरझोड़ी ग्राम का पटवारी ब्रजेश साहू, ग्राम कोटवार और अन्य लोग भी शामिल है।
        जिस गांव में महामहिम राज्यपाल ने जनजाति वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकारों के लिये जागृत किया था उसी गांव में आदिवासी परिवार की जमीन को लूटकर भूमाफियाओं ने आदिवासी परिवार को अब भूमिहीन बना दिया है।
            अनुसूचित ब्लॉक कुरई में आदिवासी की भूमि को खरीदने के लिये गैर आदिवासी भूमाफियाओं को कुरई राजस्व विभाग का भी पूरा संरक्षण मिल रहा है। तहसीलदार के द्वारा भी आपत्ति लगाये जाने के बाद भी नामांतरण जैसी कार्यवाही की जा रही है जिसको लेकर पीड़ित परिवार व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गलत बताया है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.