Type Here to Get Search Results !

हरताप शाह तिलगाम का गोंडवाना आंदोलन के लिये संघर्ष, त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा

हरताप शाह तिलगाम का गोंडवाना आंदोलन के लिये संघर्ष, त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा 

हरताप शाह तिलगाम के निधन पर गोंगपा राष्ट्रीय कमेटी ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया 

राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम एवं राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने दु:खद व्यक्त किया


छिंदवाड़ा। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरताप शाह तिरगाम का 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पूरे संगठन और गोंडवाना विचारधारा से जुड़े जनसमुदाय के लिए अत्यंत दु:खद एवं अपूरणीय क्षति है। उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास ढूटमर, तहसील चौरई, जिला छिंदवाड़ा से 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार प्रात: 11 बजे निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम सहित मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा इस शोक की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है और प्रकृति शक्ति फड़ापेन से प्रार्थना करते हुये दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। 

आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा जीवनकाल 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम व राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने संयुक्त रूप से बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरताप शाह तिरगाम का संपूर्ण जीवन गोंडवाना आंदोलन, संगठन की मजबूती और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनका मार्गदर्शन, संघर्ष और त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.