Type Here to Get Search Results !

घूर सिंह चिरोंजे की सड़क दुघर्टना में दु:खद मृत्यू, 25 मई को होगा अंतिम संस्कार

घूर सिंह चिरोंजे की सड़क दुघर्टना में दु:खद मृत्यू, 25 मई को होगा अंतिम संस्कार 

मेहरा डेहरिया समाज में शोक व्याप्त 

नवनीत डेहरिया समाज समिति के कोषाध्यक्ष, कवि, साहित्यकार थे घूर सिंह चिरोंजे 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

नवनीत डेहरिया मेहरा समाज समिति सिवनी के कोषाध्यक्ष, साहित्यकार, कवि, के रूप में अपनी पहचान रखने वाले घूर सिंह चिरोंजे की शनिवार की रात्रि में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के पश्चात सिवनी व नागपूर में उपचार के दौरान दु:खद मृत्यू हो गई।


स्व श्री घूर सिंह चिरोंजे की मृत्यू से परिवार, समाज व साहित्य के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई हो पाना संभव नहीं है। 

बबरिया मोक्ष धाम में होगा अंतिम संस्कार 

स्व श्री घूड़सिंह चिरोंजे, कोषाध्यक्ष नवनीत मेहरा डेहरिया समाज समिति सिवनी, जिनका 24 मई 2026 को नागपूर में उपचार के दौरान दिन के समय लगभग 11 बजे दु:खद निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 25 मई 2026, दिन सोमवार को प्रात: 10 बजे उनके निज निवास स्थान शास्त्री वार्ड मानेगांव रोड से बबरिया मोक्ष धाम  के लिए प्रस्थान करेगी। 

उपचार के दौरान घूर सिंह चिरोंजे का नागपूर में दु:खद निधन 


जैसे ही घूर सिंह चिरोंजे और उनके साथी श्री श्यामलाल डेहरिया का शनिवार की रात्रि में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों व सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व रिश्तेदारों को मिली तो सभी उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करते रहे।
            वहीं रविवार को दोपहर में सूचना मिली कि उपचार के दौरान घूर सिंह चिरोंजे का नागपूर में दु:खद निधन हो गया है। इसके बाद पूरे डेहरिया मेहरा समाज में शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी ने घूर सिंह चिरोंजे को श्रद्धांजलि अर्पित किया वहीं परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये प्रार्थना कर रहे है। 


तीन  दिवसीय सामाजिक शोक की घोषणा 

स्व श्री घूरसिंह चिरोंजे नवनीत डेहरिया मेहरा समाज समिति के कोषाध्यक्ष सिवनी के दुखद निधन के पश्चात श्री जागेश्वर सुरजे, अध्यक्ष मेहरा समाज म प्र भोपाल के द्वारा तीन दिवस का सामाजिक शोक की घोषणा की गई है।
            इस दुखद घड़ी में पूरे समाज में तीन दिवसीय सामाजिक शौक की घोषणा की जाती है। इस दौरान मुख्यालय भोपाल और अन्य सभी जिलों में कोई भी सामाजिक सरोकार आयोजित नहीं होंगे, आधिकारिक वाट्स अप ग्रुप में कोई भी मजाकिया बातें उत्सव संबंधी जिक्र, सामान्य अभिवादन, सामाजिक चचार्यें संबंधी पोस्ट शेयर नहीं की जाएंगी।
            समाज जनों से अनुरोध है उपरोक्त निर्णय के पालन हेतु आवश्यक सहयोग करें। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि विशेष आत्मा को परम धाम में उच्च स्थान देवें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अच्छे व सच्चे समाज सेवक के रूप में पहचाने जाते है घूर सिंह चिरोंजे 

हम आपको बता दे कि स्व श्री घूर सिंह चिरोजे जी शिक्षक के साथ साथ परिवार में मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाते थे। पारिवारिक जिम्मेदारी के अलावा वे नवनीत डेहरिया मेहरा समाज समिति के रूप में पूर्व में अनेक पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये वर्तमान में कोषाध्यक्ष के पद पर अपनी जवाबदारी निभा रहे है। स्व श्री घूर सिंह चिरोंजे जी अच्छे व सच्चे समाज सेवक व एक अच्छे साहित्यकार, कवि रहे है। 

जीते जी सामाजिक स्तर पर बहुत अच्छे कार्य किये

सामाजिक क्षेत्र में स्व श्री घूर सिंह चिरोंजे की कार्य शैली, उनके अनुभव सदैव अमिट, ऐतिहासिक रहेंगे। स्व श्री घूर सिंह चिरोंजे बहुत ही सरल, निर्भीक व्यक्ति थे। सच्चे समाजसेवक और अच्छे साहित्यकार, कवि, शिक्षक और अपनी उम्र के आधे ज्यादा समय समाज सेवा में समर्पित करने वाले, कुशल व्यवहार के व्यक्तित्व स्व श्री घूर सिंह चिरौंजे का सड़क दुघर्टना में अचानक निधन होना अत्याधिक दुखद क्षण है।
                सामाजिक कार्यों के प्रति हमेशा सक्रिय और हर सामाजिक कार्यक्रमों में आने जाने में तैयार रहते थे और शामिल होते थे। स्व श्री घूर सिंह चिरोंजे ने अपने जीते जी समाज सेवा और सामाजिक स्तर पर बहुत अच्छे कार्य किया है। जिसके लिए समाज आपको हमेशा याद करता रहेगा। समस्त सामाजिक संगठनों की तरफ से आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

श्यामलाल डेहरिया का उपचार नागपूर में जारी 

दुघर्टना में घायल हुये श्यामलाल डेहरिया का उपचार वर्तमान में नागपूर में चल रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सड़क दुघर्टना के समय दोपहिया वाहन में स्व श्री घूर सिंह चिरोंजे एवं श्यामलाल डेहरिया दोनो साथ में थे। जबलपुर रोड में नगझर के पास शनिवार की रात्रि में दुघर्टना हो जाने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। 

                जिन्हें उपचार हेतु सिवनी से नागपूर ले जाया गया था। वहीं रविवार को उपचार के दौरान दिन में लगभग 11 बजे घूर सिंह चिरोंजे जी का दु:खद निधन हो गया। वहीं श्यामलाल डेहरिया का उपचार नागपूर के अस्पताल में चल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.