Type Here to Get Search Results !

भारत की सामाजिक व आर्थिक प्रगति में महापुरूषों का योगदान पर विचार सगोष्ठी का आयोजन

भारत की सामाजिक व आर्थिक प्रगति में महापुरूषों का योगदान पर विचार सगोष्ठी का आयोजन 

बिरसा मुण्डा जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विचार संगोष्ठी 

डॉ कैलाश जाटव और विशेष गढ़पाले आईएएस होंगे मुख्य अतिथि 

अजाक्स संघ सिवनी के तत्वाधान में द ग्रेंड रजवाड़ा में होगा आयोजन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

श्री सुधीर राजनेगी जिला अध्यक्ष म प्र अजाक्स सिवनी ने जानकारी देते हुये बताया कि धरती आबा क्रांति सूर्य अमर शहीद बिरसा मुण्डा जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख विषय भारत की सामाजिक व आर्थिक प्रगति में महापुरूषों का योगदान होगा। 

26 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा कार्यक्रम 

आगे जानकारी देते हुये सुधीर राजनेगी ने बताया कि विचार संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार समय दोपहर 3 बजे से स्थान द ग्रेंड रजवाड़ा, सिवनी में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ कैलाश जाटव अध्यक्ष म प्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विशेष गढ़पाले वरिष्ठ आईएएस कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष म प्र अजाक्स, वहीं मुख्य वक्ता चौधरी मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष म प्र अजाक्स मौजूद रहेंगे। 

प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित

आगे जानकारी देते हुये सुधीर राजनेगी ने बताया कि विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रामकिशोर दाहिया, गोवर्धन लाल गुवाटिया, श्यामलाल डेहरिया, एस आर मेरावी, लालजीराम मीणा, प्रमोद गेड़ाम, डॉ संजय वासनिक, डॉ जे पी शिव, डॉ रविशंकर उइके, डॉ लोकेश चौहान, डॉ मान सिंह कुमरे, डॉ मनीष शेंडे उपस्थित रहेंगे। 

विचार संगोष्ठी को सफल बनाने की अपील 

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की सामाजिक एकरूपता लाने एवं सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु सिवनी जिला मुख्यालय में विचार संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये श्री सुधीर राजनेगी जिला अध्यक्ष म प्र अजाक्स सिवनी एवं मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला ईकाई सिवनी मध्यप्रदेश के समस्त सदस्यों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के सदस्यों से विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में 26 जून 2026 को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.