Type Here to Get Search Results !

छीतापार सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी और पंच पति भरोस चंद्रवंशी ने शासकीय भूमि में लगा दिया मक्का

छीतापार सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी और पंच पति भरोस चंद्रवंशी ने शासकीय भूमि में लगा दिया मक्का 

सागर नदी के घाट व समीप लगी शासकीय भूमि पर खेती करने से ग्रामीणों को निस्तारी की होगी समस्या 

मौजा छीतापार में शासकीय भूमि खसरा नंबर 111/2 की लगभग ढाई एकड़ जमीन पर बोया मक्का 

धमकी देने पर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सिवनी को कार्यवाही के लिये की शिकायत  

सिवनी। गोंडवाना समय। 

ग्राम पंचायत छीतापार के सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी और पंच पति भरोस चंद्रवंशी के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर खेती किसानी करने के लिये अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी के द्वारा ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय पौधारोपण किया जाना है इसलिये शासकीय भूमि पर गड्डा करवाया जा रहा है।
             


ग्रामीणों का कहना है कि जब हमने देखा कि खेत में गड्डे करने की बजाय वह शासकीय भूमि पर टैक्टर से बखरनी कर रहा था। इस दौरान शिकायत कर्ता ग्रामीणों ने जब मौका स्थल पर दिनांक 28 जून 2026 को दोपहर के समय मना किया तो उस समय टैक्टर चलाने वाले जितेन्द्र चंद्रवशी थे। उसी दौरान शिकायतकर्ताओं ने 112 नंबर पर पुलिस को भी कान्हीवाड़ा थाना से बुलाया था तब तो टैÑक्टर को वापस ले जा लिये थे। 

सरपंच पति ने फोन में चेलेंज कर कहा रात्रि में बोयेंगे मक्का 


इसके बाद 28 जून 2026 को दिन सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी ने शिकायतकर्ता सुनील चंद्रवंशी को फोन में दोपहर लगभग 2 बजकर 50 मिनिट के आसपास में कहा कि अभी तो तुमने पुलिस बुलाकर टैक्टर वापस भिजवा दिया हो लेकिन आज रात्रि में 12 बजे के बाद बखरनी और बोवनी दोनों करूंगा हिम्मत है तो रोकने आ जाना। इस तरह की धमकी दिया।  इस संबंध में शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने पंच पति भरोस चंद्रवंशी व शिवदयाल चंद्रवंशी की शिकायत पुलिस अधीक्षक सिवनी को किया है। इसके साथ ही इसके पूर्व में भी कान्हीवाड़ा पुलिस थाना में ग्रामीणों के द्वारा किया गया है। 

पशु भी गर्मी में पीने के पानी के लिये घाट पर आते है 

पुलिस अधीक्षक सिवनी को ग्रामीणों ने दी शिकायत में उल्लेख किया है ग्राम छीतापार प.ह.नं. 79, रा.नि.मं. भोमा, तहसील सिवनी में शासकीय भूमि खसरा नंबर 111/2 जिसका रकबा लगभग ढाई एकड़ होगा। जो कि सागर नदी के किनारे से लगी हुई है।
        उक्त स्थल सागर नदी का भूमि का घाट है उक्त स्थल पर गर्मी के समय छीतापार, पद्दीकोना, सालीवाड़ा गांव के जानवर पानी पीने के लिये सागर नदी के घाट पर आते है गर्मी के समय यहीं पर निस्तारी का पानी रहता है। जिस पर ग्रामीणजन व मूक पशु जानवर भी आश्रित है।
        इसकी जानकारी होने के बाद भी सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी एवं पंच पति भरोस चंद्रवंशी अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा कर बखरनी बोवनी कर लिया है। जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति लेकर शिकायत भी किया है। 

रोकने आयेगा तो कईयों की सिर फूटेंगे, लठ्ठ चलेंगे 

सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी, पंच पति भरोस चंद्रवंशी को शिकायत करने की जानकारी मिली तो दोनो और उनके परिवार के सदस्य गांव में सार्वजनिक रूप से धमकी दे रहे है कि हमने चेलेंज देकर बोवनी किया है यदि कोई वहां पर रोकने आयेगा तो कईयों की सिर फूटेंगे, लठ्ठ चलेंगे।
            इसके साथ यह भी कहा कि एकाध को जान से मारना पड़ा तो वह भी करेंगे। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि पूर्व में भी पंच पति भरोस चंद्रवंशी के द्वारा लगभग 5-6 वर्ष पूर्व इसी शासकीय भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उस समय गांव की पंचायत में बैठकर समझाया गया तो वह मान गया था।
            इस वर्ष 2026 में सरपंच पति शिवदयाल चंद्रवंशी के साथ मिलकर शासकीय भूमि खसरा नंबर 111/2 जिसका रकबा लगभग ढाई एकड़ में अवैध रूप से बोवनी बखरनी कर लिया है। शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने सुनील चंद्रवंशी, राधेश्याम चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी व अन्य ग्रामीण जन शामिल है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.