Type Here to Get Search Results !

बण्डोल पुलिस थाना में बैठकर शराब माफिया बिछा रहे गांव-गांव दारू बेचने की बिसात

बण्डोल पुलिस थाना में बैठकर शराब माफिया बिछा रहे गांव-गांव दारू बेचने की बिसात 

मनोज जंघेला बण्डोल पुलिस थाना प्रभारी और शराब माफिया का गठबंधन पर उठ रहे सवाल 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिवनी विधानसभा क्षेत्र में बंडोल पुलिस थाना क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार वर्दीधारियों की मिलीभगत से बेखौफ होकर चल रहा है। नशा के खिलाफ में मुहिम भले ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दिखावा के लिये चला रहा है।
            


पुलिस के आला अधिकारी अपनी ही पीठ थपथपाने में मस्त है लेकिन बण्डोल पुलिस थाना में अंदर बैठकर ही गांव-गांव शराब बेचने की बिसात बिछ रही है। मुखबिर के नाम पर पेकारी करने वालों को सिर आंखों पर बैठाया जा रहा है। बण्डोल पुलिस थाना प्रभारी मनोज जंघेला की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। 

आदिवासी सामाजिक संगठन भी कर रहे है शराब का विरोध 


हालांकि बण्डोल पुलिस थाना क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के सामाजिक संगठन के द्वारा गांव-गांव बिक रही शराब को लेकर कई बार थाना में ज्ञापन एवं गांव-गांव में चेतावनी शराब माफियाओं को दी गई है। इसके बाद शराब माफियाओं और बण्डोल पुलिस थाना का मजबूत गठबंधन के आगे विरोध करने वालों के हौंसले पस्त होते जा रहे है।
        शराब माफियाओं का किस तरह से बण्डोल पुलिस थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी मनोज जंघेला के राजपाठ में चल रहा है इसका अंदाजा या जानकारी संभवतय: पुलिस के आला अधिकारी को नहीं है। वहीं क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि तो नशा के कारोबार को रोक लगाने के मामले में मुंह खोलने तक सीमित रहकर पर्दे के पीछे से सहयोगी की भूमिका में कर्तव्य निभा रहे है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.