Type Here to Get Search Results !

शोयब अंसारी के वेयर हाउस में किसानों से हुई लूट पर भाजपा सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के कांप रहे हाथ

शोयब अंसारी के वेयर हाउस में किसानों से हुई लूट पर भाजपा सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के कांप रहे हाथ 

उन्नति वेयरहाउस डुंगरिया में गेहूं खरीदी के दौरान वजन में गड़बड़ी का मामला उजागर

जांच के बाद भी कार्रवाई पर सवाल!  

सिवनी। गोंडवाना समय।

सिवनी जिले की तहसील सिवनी अंतर्गत डुंगरिया स्थित उन्नति वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दौरान किसानों से निर्धारित वजन से अधिक गेहूं तौले जाने की शिकायत अब गंभीर सवालों के घेरे में है।
        


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला इकाई सिवनी के द्वारा जिला कलेक्टर सिवनी के समक्ष की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच दल गठित कर खरीदी केंद्र का निरीक्षण कराया था। जांच प्रतिवेदन में गेहूं की बोरियों के वजन में उल्लेखनीय अंतर दर्ज किया गया है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

संजय नगाइच ने जीतू पटवारी के वेयर हाउस पर मारा था छापा

शिकायतकर्ता बीते 6 माह से भाजपा सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों की चौखटों पर जाकर थक चुका है। वहीं शोयब अंसारी के वेयर हाउस में मेहनती किसानों के साथ हुई लूट डाका पर भाजपा सरकार के प्रशासनिक अधिकारी के हाथ कांप क्यों रहे है यह तो वे ही बता सकते है।
        जांच अधिकारियों ने भी गड़बड़ी को उजागर करने में शिकायतकर्ता से अत्याधिक मेहनत मशक्कत करवाये अब उसके बाद जब गड़बड़ी उजागर हुई है तो अब प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही करने में कोताही बरत रहे है। संजय नगाईच जब वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने अपने पद और विभाग का रूतबा दिखाते हुये कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयर हाउस पर जाकर निरीक्षण करके खूब सूर्खियां बटोरा था। वहीं सिवनी जिले में शोयब अंसारी के वेयर हाउस में हुई किसानों के साथ लूट डाका पर कार्यवाही करने में पसीना छूट रहा है। 

कलेक्टर के आदेश पर गठित हुआ था जांच दल 

 


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई सिवनी के पदाधिकारियों द्वारा गेहूं उपार्जन वर्ष 2026-27 के दौरान उन्नति वेयरहाउस, डुंगरिया में किसानों से निर्धारित वजन से अधिक गेहूं तौले जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खरीदी के दौरान प्रत्येक बोरी में निर्धारित मात्रा से अधिक गेहूं लिया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस शिकायत के परिप्रेक्ष्य में कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), जिला सिवनी द्वारा आ गठित जांच दल ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। 

जांच के बाद कार्रवाई कहां अटकी? 

शोयब अंसारी के उन्नति वेयर हाउस में जब जांच हुई तो गेंहू से भरे स्टेकों की बोरियां का नमूना लेकर तौल किया गया तो किसानों से खरीदे गये गेंहू में कुछ बोरियों में 50.585 किलोग्राम, 51.204 किलोग्राम, 52.016 किलोग्राम जांच रिपोर्ट में नमी के अंतर और निर्धारित मानक के आधार पर गणना करते हुए इस स्टैक में वजन की कमी का आकलन भी दर्ज किया गया है।
                बारदाने का वजन घटाने के बाद निर्धारित मानक से तुलना के आधार पर प्रति बोरी वजन में अधिक गेंहू किसानों से लिया गया है। खरीदी केंद्र द्वारा किसानों से गेहूं उपार्जन के दौरान निर्धारित वजन से अधिक मात्रा में तौल किए जाने की स्थिति सामने आने पर जांच और जवाबदेही तय करने को लेकर प्रशासन कोताही बरत रहा है। मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि शिकायत के बाद जांच कराई गई और जांच प्रतिवेदन में वजन संबंधी अंतर के आंकड़े दर्ज हुए, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.