उमरिया के घुनघुटी में जंगल बचाने के लिए आदिवासियों का 'चिपको आंदोलन
100 से अधिक पेड़ काटने और बिना ग्रामसभा सहमति कब्जे का आरोप
उमरिया | गोंडवाना समय डेस्क
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के घुनघुटी वन क्षेत्र में जंगल और पर्यावरण को बचाने के लिए आदिवासी ग्रामीणों ने 'चिपको आंदोलन' शुरू कर दिया है। क्षेत्र में बजरंग माइनिंग पावर कंपनी की खनन गतिविधियों के विरोध में आदिवासी ग्रामीण पेड़ों से लिपटकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
ग्रामसभा की सहमति के बिना जमीन पर कब्जे और पेड़ काटने का आरोप आंदोलनरत ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा की सहमति के बिना जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन गतिविधियों के चलते अब तक 100 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। जंगल को लगातार पहुंच रहे नुकसान से नाराज ग्रामीण अब पेड़ों से लिपटकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
40 से अधिक बाघों का मूवमेंट, फिर भी जंगल को नुकसान इस आंदोलन से जुड़ी प्राप्ति सोनी के अनुसार, घुनघुटी के इस वन क्षेत्र में 40 से अधिक बाघों का मूवमेंट रहता है। इतनी बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौजूदगी और संवेदनशील वन क्षेत्र होने के बावजूद खनन के लिए जंगल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने जंगल व वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।
