Type Here to Get Search Results !

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 32 प्रत्याशी किए घोषित

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 32 प्रत्याशी किए घोषित

हीरा सिंह मरकाम पाली ताना खार से मैदान में

डिग्री लाल जगत निर्भीक
रायगढ़ खरसिया :- गोंडवाना समय भाजपा  के वरिष्ठ आदिवासी नेता व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय के सहायक निजी सचिव रहे विनोद नागवंशी सिहावा से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने उन्हें सिहावा से प्रत्याशी बनाया हैl गो ग पा व समाजवादी पार्टी गठबंधन के सपा  चुनाव मैदान में उतर रही हैl गठबंधन के तहत गोगपा प्रदेश की 90 सीटों में सपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान मैं उतर रही है। गठबंधन के तहत गोगपा 72 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि सपा 18 सीटों पर चुनाव लडेगी। इसमें विनोद नागवंशी सर्व आदिवासी समाज का एक चर्चित चेहरा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद श्री नागवंशी विगत 13 वर्षों से भाजपा नेता नंदकुमार साय के साथ रहे वे भाजपा से टिकट के लिए प्रयासरत रहे लेकिन पार्टी ने सिहावा से पिंकी शिवराज शाह को अपना प्रत्याशी बनाया बताते हैं कि विनोद नागवंशी सहायक निजी सचिव के पद से इस्तीफा दे दिए हैं।
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने 32 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह मरकाम, बैकुंठपुर से संजय सिंह क मरो प्रेम नगर से जय नाथ सिंह के राम, प्रतापपुर से आशा सिंह पोया, रामानुजगंज से दयाशंकर मरकाम, अंबिकापुर से गोपाल प्रसाद  गुप्ता, कुनकुरी से श्याम सुंदर मरावी, पत्थलगांव से लालेश्वर जगत, खरसिया से सीता राम सिदार, पाली ताना खार से हीरा सिंह मरकाम, मरवाही से रितु पेदम , कोटा से बालाराम अ रमो , बिल्हा से नंद किशोर राज, बिलासपुर से बालमुकुंद मरावी, शक्ति से कलेश्वर सिंह मरावी, खल्लारी से कुमार ध्रुव, कसडोल से शांति कुमार केवट, भाटापारा से राधेश्याम जगत, राजिम से परदेसी नेताम, वृंदा नवागढ़ से अनुज सिंह ठाकुर, सिहावा से विनोद कुमार नागवंशी, धमतरी से केवल सिंह नेताम, डूंगरगढ़ से दिलीप कुमार लहरे, डूंगर गांव से जितेंद्र साहू, खुजी से दखने सिन्हा, मोहला मानपुर से राजेंद्र कुमार उसा रे , अंतागढ़ से परवा र सिंह को मरा, भानूप्रतापपुर से सियाराम पंरचा पी, कांकेर से हेमलाल मरकाम, जैजैपुर से शांति कुमार रात्रे, चंद्रपुर से बलवंत सिंह सिदार, को प्रत्याशी बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.