Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार 09 को भरेंगे नामांकन

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार 09 को भरेंगे नामांकन

सिवनी। गोंडवाना समय। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिवनी इमरान पटेल, सिवनी ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र सनोडिया द्वारा सिवनी जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियो का नामांकन फार्म जमा करने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आहूत की गई । जिसमें समस्त ग्रामीण मंडलम, सेक्टर एवं ब्लाक पदाधिकारियों की उपस्थिती रही। जिसमें निर्णय लिया गया कि 9 नवम्बर 2018 दिन शुक्रवार को प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नागपुर रोड सिवनी में सभी कांग्रेस जन एकत्रित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सिवनी विधान सभा से मोहन सिंह चंदेल, केवलारी से ठा. रजनीश हरवंश सिंह, बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया, लखनादौन से योगेन्द्र सिंह बाबा नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पंहुच कर नामांकन फार्म जमा करेंगे। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नामांकन रैली में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस जन उपस्थित हो। जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमति नेहासिंह, मो. असलम खान, अजय भारद्वाज, घनश्याम सनोडिया, संतोष नानू पंजवानी,, सेवकराम चन्द्रवंशी, विजय नाहटा, विदयाधर बाबा तिवारी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद पंजवानी, विष्णु करोसिया, शफीक पार्षद, सुनील बघेल, चंदन सिंह खताबिया, राजा मुबीन खान, देवल सिंह ठाकुर, सतेन्द्र सिंह बघेल, नितिन दुबे, उदय सिंह बघेल, हरि जायसवाल, राजेश मानाठाकुर, जय अम्बे बघेल, सुनील बघेल, कपिल शर्मा मुंगवानी, नेम कुमार जैन, राजू सनोडिया बाधी, अजय यादव, कार्तिक परते, सागर मरकाम, चंचलेश सराठे, दीपक बरमैया, विपुल बरमैया, कृष्णकुमार उईके, भूरा उईके, अप्पू प्रजापति बखारी, अप्पू ठाकुर चंदौरी, सतेन्द्र बघेल, अनिस बघेल, किशोरीलाल उडेपानी, महेश मंदरा डहेरिया, नब्बू खान, इब्राहिम कुरैशी, अशोक गोखले, प्रमोद गुन्टी यादव, अमित बरमैया, राजू बरमैया, जिब्राईल अंसारी, संदीप चैहान, नितिन शुक्ला, पंकज बाउसकर, ईशा खान, मुशीर खान, युसुफ रिजवान गोपालगंज, जकरिया खान, खेलन सिंह मर्सकोले, डुगडुग उईके, निलेश सराठे, करन उईके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारीयो की उपस्थिती रही।

नहीं दिया किसी ने इस्तीफा कांग्रेस में फूट डालने की साजिश 

सिवनी। गोंडवाना समय। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने प्रेस को जारी करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह सोशल मीडिया एवं कुछ अखबारो में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के स्तीफे की खबर दी है, वह निराधार है सत्यता से उसका दूर-दूर तक कोई लेना देना नही है । लोगो ने सूनी सुनाई अफवाहों को कांग्रेस पार्टी में  फूट डालने की विरोधीयों की साजिश है । मेरे पास कांग्रेस पार्टी के किसी भी पदाधिकारियों का स्तीफा प्राप्त नही हुआ है । कांग्रेस परिवार से जो नाराज है उनकी नाराजगी अतिशीद्य्र दूर कर ली जावेगी । कांग्रेस पार्टी में सभी एक जुट है और पूरी क्षमता एवं एकता के साथ जिले की चारो विधान सभा क्षेत्रो में मजबूती के साथ चुनाव लडेÞगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.