Type Here to Get Search Results !

17 हजार से अधिक संवेदनशील मतदान केन् द्रों पर विशेष निगरानी

17 हजार से अधिक संवेदनशील मतदान केन् द्रों पर विशेष निगरानी

 65 हजार से अधिक मतदान केन् द्रों पर सुरक्षा व् यवस् था चौकस

 केन् द्रीय सुरक्षा बल और माईक्रो आॅब् जर्वर भी संवेदनशील केन् द्रों पर निगाह रखेंगे। विधानसभा निर्वाचन 2018 को सम् पन् न कराने के लिये मतदान केन् द्रों में कुल 3 लाख 782 मतदान कर्मी लगाये गये हैं। 

भोपाल। गोंडवाना समय।
 विधानसभा चुनाव 2018 में कुल मतदान केन् द्र 65 हजार 367 हैं, जिनमें से 17 हजार 712 संवेदनशील मतदान केन् द्र हैं। इन सभी मतदान केन् द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसी के साथ, 6 हजार 500 मतदान केन् द्रों पर वेबकास्टिंग से, 4 हजार 600 मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी से और 6 हजार 700 मतदान केन् द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जाएगी। केन् द्रीय सुरक्षा बल और माईक्रो आॅब् जर्वर भी संवेदनशील केन् द्रों पर निगाह रखेंगे। प्रदेश में कार्यरत केन् द्रीय शासन के 12 हजार से अधिक कर्मचारियों को माईक्रो आब् जर्वर बनाया गया है, जिन् हें चुनाव आयोग के आब् जर्वर द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2018 को सम् पन् न कराने के लिये मतदान केन् द्रों में कुल 3 लाख 782 मतदान कर्मी लगाये गये हैं। इसमें 2 लाख 54 हजार 878 पुरूष तथा 45 हजार 904 महिलाएं शामिल हैं। तीन हजार 46 मतदान केन् द्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे तथा 160 पीडब् ल् यूडी बूथ दिव् यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे। निष् पक्ष एवं स् वतंत्र चुनाव के लिये 12 हजार 363 माईक्रो आब् जर्वर की तैनाती मतदान केन् द्रों पर की गई है। इसमें 12 हजार 211 पुरूष एवं 152 महिला माईक्रो आब् जर्वर हैं। प्रदेश में 1 लाख 80 हजार से अधिक संख् या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इनमें 67 हजार से अधिक केन् द्रीय सुरक्षा बल और 33 हजार दूसरे राज् यों से आये होमगार्ड तैनात किये गये हैं।

विधानसभा चुनाव 2018 में 2 हजार 899 प्रत्याशी

 प्रदेश के 45 विधानसभा क्षेत्रों में 2 बैलेट यूनिट और 2 विधानसभा क्षेत्र अटेर और मेहगांव में 3 बैलेट यूनिट मतदान में प्रयोग होंगे। सामान्य वर्ग के 1 हजार 794, अनुसूचित जाति वर्ग के 591 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 514 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

भोपाल। गोंडवाना समय।
 विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश में 2 हजार 899 प्रत्याशी हैं। इनमें 2 हजार 644 पुरूष, 250 महिलायें और 5 अन्य प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सामान्य वर्ग के 1 हजार 794, अनुसूचित जाति वर्ग के 591 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 514 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 में 16 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा 7 महिला प्रत्याशी और मेहगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12 में 34 प्रत्याशियों में से 33 पुरूष प्रत्याशी हैं। विधानसभा चुनाव में 65 हजार 367 कंट्रोल यूनिट, 78 हजार 870 बैलेट यूनिट और 65 हजार 367 व्ही.व्ही. पैट. उपयोग किये जा रहे हैं। प्रदेश के 45 विधानसभा क्षेत्रों में 2 बैलेट यूनिट और 2 विधानसभा क्षेत्र अटेर और मेहगांव में 3 बैलेट यूनिट मतदान में प्रयोग होंगे। विधानसभा चुनाव में 40 हजार 487 वाहन मतदान दलों को लाने-ले जाने के लिये लगाये गये हैं। विस्तृत जानकारी के अनुसार नौ हजार 681 बड़ी बसें, 8 हजार 510 मिनी बसें, 19 हजार 487 मैजिक और जीप, हल्के और मध्यम 1 हजार 573 वाहन, 1 हजार 236 भारी वाहन प्रदेश में मतदान कर्मियों को मतदान केन्द्र तक लाने ले-जाने के लिये लगाये गये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 230 विधानसभा क्षेत्रों के 65 हजार 367 मतदान केन्द्रों पर मतदान दल रवाना हो चुके हैं। अभी तक 50 हजार 340 मतदान दल आवंटित मतदान केन्द्रों पर पहुँच चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में 3 लाख 782 मतदानकर्मी लगाये गये हैं, जिसमें 2 लाख 54 हजार 878 पुरूष और 45 हजार 904 महिला मतदानकर्मी हैं।

लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान- व्ही. कान्ता राव 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान करने अपील की 

भोपाल। गोंडवाना समय।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने विधानसभा चुनाव-2018 में प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान कर लोकतन्त्र के पर्व में भाग लेने का आव्हान किया है। श्री कान्ता राव ने कहा है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान है। निर्वाचन प्रक्रिया में राज्य के प्रत्येक वयस्क व्यक्ति का मत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के लिये आगामी 28 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता के लिये राज्य के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। श्री कांता राव ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष होने के साथ-साथ सुगम और समावेशी बनाने के लिये प्रदेश में इस बार मतदान में मुख्य रूप से दिव्यांग, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के लिये विशेष सुविधायें प्रदान की गई हैं। मतदान केन्द्रों पर छाया, पीने के पानी एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इस बार व्ही.व्ही.पैट मशीन का उपयोग भी किया जा रहा है, जिसमें आपके द्वारा डाले गये वोट का सत्यापन आप स्वयं कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2018 में 28 नवम्बर को मतदान केन्द्र पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभायें।

आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी 3 प्रेस वार्ता करेंगे 

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव 28 नवम्बर दिन बुधवार को विधानसभा 2018 के सामान्य निर्वाचन के मतदान की जानकारी देने के लिये प्रात: 10 बजे, दोपहर 3 बजे और सायं 6 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय 17, अरेरा हिल्स में प्रेस से चर्चा करेंगे।












Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.