Type Here to Get Search Results !

पिंक बूथ- सहेली मतदान केन्द्र मॉडल का किया अवलोकन

पिंक बूथ- सहेली मतदान केन्द्र मॉडल का किया अवलोकन

नरसिंहपुर। गोंडवाना समय। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश व्ही एल कांताराव ने कलेक्ट्रेट परिसर नरसिंहपुर में बनाये गये पिंक बूथ- सहेली मतदान केन्द्र के मॉडल का भारत निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश कुमार एवं कलेक्टर अभय वर्मा के साथ अवलोकन किया। पिंक बूथ में ईवीएम/ वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। यहां बताया गया कि महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने, पुरूष एवं महिला मतदान के प्रतिशत के अंतर को कम करने, महिला मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और महिला मतदाताओं को सहज वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 मतदान केन्द्र, पिंक बूथ- सहेली मतदान केन्द्र के रूप में बनाये जायेंगे। इन मतदान केन्द्रों में पीठासीन अधिकारी समेत मतदान दल के सभी सदस्य महिलायें होंगी।

शुभंकर गन्ना से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मिलाया हाथ

     
विधानसभा चुनाव के नरसिंहपुर जिले के शुभंकर के रूप में गन्ना को चुना गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में गन्ना शुभंकर बने व्यक्ति से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्हीएल कांताराव ने हाथ मिलाया। शुभंकर गन्ना बने व्यक्ति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री कांताराव का स्वागत किया। शुभंकर गन्ना ने लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में मतदान जरूर करें। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे समीर लकरा, स्वीप के नोडल अधिकारी आरपी अहिरवार, कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्वेता जाधव और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.