Type Here to Get Search Results !

स्व. ठा. हरवंश सिंह का जन्म दिवस पर मरीजों को किया फल वितरण

स्व. ठा. हरवंश सिंह का जन्म दिवस पर मरीजों को किया फल वितरण 

छपारा। गोंडवाना समय।
 हमारे हदय में अपनी अमिट स्मृति के रूप में विराजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व केबिनेट मंत्री स्व. ठा. हरवंश सिंह का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मरीजो को फल वितरण किया गया उसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय में स्व. ठा. हरवंश सिंह छायाचित्र पर पुष्पमाला अपर्ण कर वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने उनके जीवनकाल पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सिवनी जिले सहित प्रदेश में अपना नाम रोशन करने वाले हमारे दादा ठाकुर अब हमारे बीच में तो नही है लेकिन उनके कार्य करने की कार्यशैली हम समस्त कांग्रेसजनो को पता है उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हमें कार्य करना है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठा. जयकेश सिंह, जनपद के विधायक प्रतिनिधी, श्रीचंद अवधिया, विधायक प्रतिनिधी गुलाब साहू, मंडी अध्यक्ष ठा. रमेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमेश उईके, संजय बैस, अल्ताफ खान, रियाज भाईजान, भरत जैन, आई टी सेल के आफाक खान, नितिन जैन, सौरभ ठाकुर, गुरमीत सिंह, राजा ठाकुर, गोलू ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विप्लव परिहार, अनिल ठाकुर रामकुमार साहू, सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.