Type Here to Get Search Results !

प्रेम तिवारी बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

प्रेम तिवारी बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
भारतीय जनता पार्टी सिवनी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम तिवारी को बनाया गया है । उनके इस नए दायित्व की घोषणा करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत द्वारा प्रेम तिवारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि प्रेम तिवारी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा के नगर अध्यक्ष रहत हुये अनेक महत्वपूर्ण दायित्व सभांल चुके हैं तथा वर्तमान में जिला महामंत्री के रूप मे सगंठन का कार्य देख रहे हैं। ऐसे समय में जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश पाल सिंह स्वयं केवलारी के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी होने के चलते व्यस्त हैं तब प्रेम तिवारी को चुनावी समय में यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । प्रेम तिवारी को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं द्वारा अपनी बधाइयां व शुभकामनाएं दी गई हैं।

अमित शाह 12 को कार्यकर्ताओं की कार्यशाला लेंगे

 सिवनी। गोंडवाना समय। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी सोमवार 12 नवंबर को टीवी लाइव टेलीकास्ट के जरिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के पालक , संयोजक बूथ प्रभारी, बीएल 2 एवं दायित्व कार्यकतार्ओं की कार्यशाला लेंगे । इस दौरान उनके साथ अनेक केंद्रीय एवं प्रादेशिक नेतागण भी कार्यशाला के माध्यम से कार्यकतार्ओं को अपना मार्गदर्शन देंगे। भाजपा मीडिय प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, सोमवार को स्थानीय राशी लान में प्रात: 9:30 बजे से यह कार्यशाला प्रारंभ होगी । जिसमें उपरोक्त सभी अपेक्षित कार्यकतार्ओं की उपस्थिति की अपील भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुजीत जैन, सह प्रभारी श्री सुनील, नगर अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुड्डू ठाकुर, सिवनी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री नितेद्र बघेल, मंगवानी मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश सनोडिया, बंडोल मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम बघेल( अधिवक्ता) एवं रामदयाल ठाकुर चमारी मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई है।


सिवनी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन सिवनी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे , उन्हें यह दायित्व भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सौंपा गया है। इसके साथ ही भाजपा के ऊजार्वान कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनील बघेल सिवनी विधानसभा के सह प्रभारी होंगे ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि, सुजीत जैन पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही विभिन्न पदों पर संगठन का कार्य कर चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.