Type Here to Get Search Results !

बरघाट में 16 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे राहूल गांधी

बरघाट में 16 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे राहूल गांधी

 सिवनी। गोंडवाना समय। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 16 नवम्बर 2018 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बरघाट में आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर राहूल गांधी विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के इस अति व्यस्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता गण भी उपस्थित रहेगें। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना एवं पूर्व विधायक सुनील जायसवाल को जनसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता एड़ जकी अनवर खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, कार्यवाहक अध्यक्ष द्वय मो.असलम खान, नरेश मरावी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती नेहासिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह काकोड़िया बरघाट,मोहन सिंह चंदेल सिवनी,योगेन्द्र सिंह बाबा लखनादौन, ठा. रजनीश हरवंश सिंह केवलारी, प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अल्पना राणा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामायण सिंह सिसोदिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल, मध्य प्रदेश विमुक्त घुमक्कड़ कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह चौहान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कविता कहार, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम उपाध्याय, जिला भा.रा.छा. संगठन अध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया, जिला कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक डां. राजेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरघाट के अध्यक्ष टेकचंद बोपचे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गंगेरूआ अध्यक्ष नीलकंठ बाहेश्वर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरई अध्यक्ष तेज सिंह रघुवंशी, जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, बरघाट नगर कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभ जैसवाल, शिक्षा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भगवान दास यादव, कांग्रेस झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश मानाठाकुर कांग्रेस प्रोजेक्ट शक्ति ऐप जिला अध्यक्ष देवधर(देबू) सक्सेना, कांग्रेस आई. टी. सेल एवं सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सद्भावना कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गिडियन टी सिंह, पिछडा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सरवैया, बरघाट विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सनोडिया, कांग्रेस अनु.जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवशंकर डहेरिया, कांग्रेस कामगार श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नितिन शुक्ला, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजा मुबीन खान ने जिले के समस्त कांग्रेस जनो से उपस्थित होकर जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने हेतु अपील किया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.